Home / Photos
Bhojpuri Song: खुशबू तिवारी और काजल त्रिपाठी का देवी गीत 'कहवां से आवेली शीतली मइया' वायरल
Bhojpuri Devotional Song: संगीत की दुनियां में सिंगर खुशबू तिवारी केटी अपनी आवाज का जादू खूब बिखेर रही हैं। इसी क्रम में खुशबू तिवारी केटी का नया भक्ति गीत 'कहवां से आवेली शीतली मइया' म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Song: गीत 'कहवां से आवेली शीतली मइया' भक्ति गाने में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी मोहक अदाकारी से भोजपुरिया ऑडियन्स के दिलों में राज कर रही हैं। वह हर तरह के भोजपुरी गानों में अपने शानदार जलवा बिखेर रही हैं।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
देवी गीत 'कहवां से आवेली शीतली मइया' में एक बार फिर वह अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीत रही है। इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा सुंदरी अपनी सखी सहेलियों के साथ देवी देवताओं के निवास के बारे में सवाल जवाब कर रही है।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
कौन देवी माँ कहाँ से आती है, कौन भगवान व देवता कहाँ से आते हैं। जवाब में धार्मिक स्थानों का जिक्र किया गया है, जिससे जवाब पूरा हो जाता है। इस गाने का फिल्मांकन देखते ही बन रहा है। वीडियो गीत में सिंगर खुशबू तिवारी केटी ट्रेडिशनल लुक में बीच बीच में नजर आती हैं तो वहीं युवा सुंदरी के रूप में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी इंडियन लुक में पीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
वह शेरावाली माता जी की भव्य मूर्ति के सामने बहुत सारी सहेलियों के साथ नाच, गा व झूम रही हैं और माँ की पूजा अर्चना कर रही हैं। वह सखियों संग नाचते गाते हुए कह रही है कि...'कहवाँ से आवई शीतली मइया, कहवाँ से काली मइया हो, सखी हो कहवाँ से आवई भगवान त शिव शंकर भोला जी हो...'
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस देवी गीत को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि ये सांग मेरे लिए बेहद ही खास है क्योंकि इस सांग में परफॉर्म करते समय मुझे मेरे घर की नवरात्र याद आ गए। जब नवरात्रि आती थी तब मैं बहुत खुश होती थी। इसका मुख्य कारण था कि हमें माता रानी के विभिन्न रूपों के दर्शन करने को मिलते थे। आज भी हमारे यहां उसी उत्साह के साथ नवरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। जब मैंने 'कहवां से आवेली शीतली मइया' गाने में परफॉर्म किया तो मुझे वही सब याद आ गया।


Click it and Unblock the Notifications