Home / Photos
Bhojpuri Song: ‘पानी बिना मर जैतय किसान’, किसानों के दर्द को गुंजन सिंह ने गाने में पिरोया
भोजपुरी लोकगायक गुंजन सिंह का नया गाना 'पानी बिना मर जैतय किसान' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में गुंजन सिंह ने लोक संगीत के ज़रिए किसानों की समस्या का जिक्र किया है। खेती-किसानी पर आधारित उनके इस गाने के क्रिटिक्स को भी लोगों ने सराहा है।
1/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस गाने के म्यूजिक वीडियो में उजाला यादव भी नज़र आ रही हैं। गाने में विशेष सहयोग तुषार सिंह का है। मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर हैं।
2/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने के म्यूजिक वीडियो में गुंजन सिंह के साथ उजाला यादव अभिनय करती नजर आई हैं। दोनों के अभिनय ने इस गाने को जीवंत बनाया है।
3/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
‘पानी बिना मर जैतय किसान’ गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि हमारा देश खेती प्रधान है। हमारे किसान गांवों में रहते हैं और उनका मुख्य पेशा आज भी खेती है।
4/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
आधुनिक युग में भी किसानों को पटवन के लिए बारिश की उम्मीद करते हैं। ऐसे में जब बारिश नहीं होती है, तो किसान उदास और निराश हो जाते हैं। उनके अंदर काफी परेशानी होती है।
5/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
किसानों के पास खेती के अलावा और कोई जीविका का संसाधन नहीं होता है। हम भी गांव-जवार से आते हैं और किसान के बेटे होने की वजह से हम इस दर्द को समझते हैं।
6/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
इसलिए किसानों के दर्द को आज हमने महसूस करते हुए यह लोक गीत बनाया है। किसान भाईयों के दिल की आवाज़ को गाने की शक्ल दी है।
7/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गुंजन सिंह ने कहा कि यह गाना किसान भाईयों को समर्पित है, लेकिन गाना सभी के लिए है। इसलिए मैं भोजपुरी संगीत प्रेमियों से आग्रह करता हूं कि आप सभी इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।
8/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
आपको बता दें कि गाना "पानी बिना मर जैतय किसान" को गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है। गीतकार अमन अलबेला हैं और संगीतकार पप्पू भाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications