Home / Photos
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘अनार’ रीलीज़ के साथ ही हुआ वायरल
Arvind Akela Kallu New Song Anar: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘अनार’ आज रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है। व्यूज मिलने के साथ ही गाना तेजी से वायरल हो रहा है। जेएमएफ भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से गाना रिलीज किया गया है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Singer Arvind Akela New Song: ‘अनार’ गाने में कल्लू के साथ शिल्पी राज की आवाज श्रोताओं को दीवानी बनाने वाली है। इसका म्यूजिक वीडियो भी शानदार तरीके से बनाया गया है, जिसमें आरोही सिंह और कल्लू की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
अरविंद अकेला कल्लू ने गाने को लेकर कहा कि ‘अनार’ पूरी तरह से कमर्शियल गाना है। यह गाना दर्शकों को झूमने को मजबूर कर देने वाला है। हमने गाने में खूब मस्ती की है और लोगों को भी इस गाने में खूब मस्ती मिलने वाला है।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
जेएमएफ भोजपुरी चैनल के मालिक बद्रीनाथ झा ने कहा कि कल्लू का गाना ‘अनार’ मनोरंजन की ताजगी देने वाला है। इसलिए इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें. साथ ही इस पर रिल्स बना कर बताएं कि यह गाना कैसा बना है।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
बद्रीनाथ झा ने बताया कि इस गाने के गीतकार अभिनव प्रताप सिंह और संगीतकार राहुल रॉय हैं. संगीत निर्देशक रवि राज देवा हैं, जबकि वीडियो में कल्लू के साथ आरोही सिंह नजर आ रही हैं।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
अनार गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक वेंकट महेश और क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश सिंह हैं। डीओपी रियाज़ अली और कोरियोग्राफर विकी फ्रांसिस हैं।


Click it and Unblock the Notifications