Home / Photos
Bharat Bandh 2024: प्रदर्शनकारी पर कहीं चली पुलिस की लाठियां तो कहीं बेअसर रहा भारत बंद, देखें Photos
Bharat Bandh 2024 Photo: सुप्रीम कोर्ट के SC/ST आरक्षण पर दिए गए फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के भारत बंद के समर्थन में विपक्षी कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया। हालांकि भारत बंद के चलते कुछ राज्यों में दुकानें और स्कूल बंद नजर आए और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। बिहार में सुप्रीम कोर्ट के SC/ST आरक्षण पर दिए गए फैसले के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई। वहीं कर्नाटक समेत अन्य दक्षिण भारत के राज्यों मे भारत बंद पूरी तरह बेसअर रहा।
1/12
Share
भारत बंद के आह्वान पर कई राजनीति और दलित, आदिवासी संगठनों ने समर्थन दिया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भारत बंद का खासा असर देखने को मिला। भारत बंद के आह्वान के चलते शहरों में भारी संख्या में सुबह से ही चप्पे-चप्पे में पुलिस नजर आई।
2/12
Share
मध्य प्रदेश में भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कई शहरों मेंं स्कूल बंद रहे और सड़कों पर सन्नााटाा पसरा रहा।
3/12
Share
भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस समेत कई संगठनों ने समर्थन दिया है।
4/12
Share
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के अलावा दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) ने अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए कोटा के उप-वर्गीकरण पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए भारत बंद आयोजन किया।
5/12
Share
सुप्रीम कोर्ट के SC/ST आरक्षण पर दिए गए फैसले के विरोध में बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में जब प्रदर्शनकारी निकते तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई।
6/12
Share
बिहार के आरा में एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ भारत बंद के आह्वान के समर्थन में भीम आर्मी समर्थकों ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
7/12
Share
भीम आर्मी प्रमुख ने भारत बंद के लिए जनता से समर्थन की अपील की , जिसके बाद उनकी पार्टी के आह्वान पर हजारों की संख्या में समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
8/12
Share
बिहार के जहानाबाद में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उंटा में नेशनल हाइवे (एनएच) 83 को ब्लॉक कर दिया है।
9/12
Share
नोएडा में आरक्षण के मुद्दे पर एससी/एसटी संगठनों के भारत बंद के आह्वान के दौरान पुलिस कर्मियों ने मार्च निकाला।


Click it and Unblock the Notifications