Home / Photos
भक्तों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन,जानिए निर्माण पर अबतक कितना हुआ खर्च
भक्तों के लिए अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी को किया जाएगा। उद्घाटन में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा दिया गया आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
1/7
Photo Credit: PTI
Share
अयोध्या के भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अब अपनी समाप्ति पर है। मंदिर के उद्घाटन दिन की भी घोषणा कर दी गई है। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे।
2/7
Photo Credit: PTI
Share
राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया है।
3/7
Photo Credit: PTI
Share
अभी हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे और मंदिर निर्माण का जायजा लिया और रामलला के दर्शन किए।
4/7
Photo Credit: PTI
Share
सीएम योगी हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए और और उन्होंने संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर चरणों में शीश झुकाया।
5/7
Photo Credit: PTI
Share
इसी बीच आज गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपनी फिल्म 'तेजस' की सफलता के लिए अयोध्या पहुंचीं. यहां उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
6/7
Photo Credit: PTI
Share
कंगना ने कहा कि, 'तक़रीबन 600 सालों मंदिर के लिए संघर्ष चला और अब इतने संघर्ष के बाद पूरा देश राम मंदिर का निर्माण होता देख रहा है। यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है।"
7/7
Photo Credit: PTI
Share
आपको बता दें कि मंदिर निर्माण में पांच फरवरी, 2020 से 31 मार्च 2023 तक 900 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी भी मंदिर ट्रस्ट के पास 3000 करोड़ रुपये बचे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications