Home / Photos
Ram Mandir: 22 जनवरी को कई राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, शराब की दुकानों के भी खोलने पर प्रतिबंध
अयोध्या सज चुकी हैं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की बची कुची तैयारियां भी जोरों पर हैं. ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि इस शुभ दिन किस राज्य में क्या बंद रहेगा, कहां स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे?
1/5
Photo Credit: file photo
Share
अयोध्याधाम में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. ऐसे में कई राज्यों ने अपने यहां स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का फैसला किया है. साथ ही कई राज्यों में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी.
2/5
Photo Credit: file photo
Share
उत्तर-प्रदेश के अयोध्या धाम में होने जा रहे इस महाआयोजन के मद्देनजर योगी सरकार ने 22 जनवरी को स्कूल कॉलेज और शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं.
3/5
Photo Credit: file photo
Share
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फेस्टिवल की तरह बताया है. साथ ही उन्होंने राज्य में 22 जनवरी को स्कूल कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित की है साथ ही इसदिन राज्य में शराब भांग की दुकानों भी बंद रहेंगी.
4/5
Photo Credit: file photo
Share
गोवा सरकार ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी और स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है.
5/5
Photo Credit: file photo
Share
छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी 22 जनवरी को स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. इसके अलावा हरियाणा में इस दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी.


Click it and Unblock the Notifications