Home / Photos
Asian Games 2023: भारतीय हॉकी टीम ने जीता सोना, कटा ओलंपिक का टिकट, PM ने दी बधाई, देश ने कहा- ' India ने चक दिया'
By Ankur Sharma
Asian Games 2023: Indian hockey team won Gold: आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका इंतजार पूरा भारत बेसब्री से कर रहा था। जी हां यहां बात हो रही है हॉकी टीम इंडिया की, जिसने हांगझोउ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। उसने फाइनल मैच में नेजापान को 5-1 से हराकर ये जीत हासिल की है। पूरा भारत अपने खिलाड़ियों की गोल्डन जीत पर इतरा रहा है और कह रहा है- 'इंडिया ने चक दिया।' देखें इस मैच के कुछ यादगार पल यहां तस्वीरों के जरिए।
1/9
Photo Credit: PTI
Share
चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारतीय हॉकी टीम ने जापान टीम को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
2/9
Photo Credit: PTI
Share
इस गोल्ड मेडल के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 95 हो गई है, जिसमें 22 गोल्ड शामिल है। इस सुनहरी जीत पर पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा है।
3/9
Photo Credit: PTI
Share
भारतीय हॉकी के शूरवीरों की जीत पर पूरा भारत इतरा रहा है, तो वहीं पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। पीएम ने ट्विटर पर लिखा- एशियाई खेलों में हमारी पुरुष हॉकी टीम द्वारा उत्साहजनक स्वर्ण पदक की जीत! इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई। इस टीम की अटूट प्रतिबद्धता, जुनून और तालमेल ने न केवल खेल जीता है बल्कि अनगिनत भारतीयों का दिल भी जीता है। यह जीत उनके जज्बे का प्रमाण है।' आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
4/9
Photo Credit: PTI
Share
एशियन गेम्स टूर्नामेंट भारत ने अपने सबसे ज्यादा मेडल जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, उसने पिछले गेम्स में 70 मेडल अपने नाम किए थे लेकिन इस बार इंडिया ने अब तक 95 पदकों कों जीत लिया है।
5/9
Photo Credit: PTI
Share
आज के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया शुरू से ही जापान पर भारी दिखी। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो गोल किए।
6/9
Photo Credit: PTI
Share
जबकि वहीं मनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा, इसी के साथ ही इंडियन हॉकी टीम का ओलंपिक के लिए टिकट भी कट गया।
7/9
Photo Credit: PTI
Share
जापान की ओर से केवल एक गोल हुआ जिसे गोल सेरेन तनाका ने किया,ये जीत ऐतिहासिक है। इस मैच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
8/9
Photo Credit: PTI
Share
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है, इससे पहले भारत ने साल 1966, 1998 और 2014 में सोना जीता था।
9/9
Photo Credit: PTI
Share
तो वहीं भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में 9 बार रजत और 3 बार कांस्य पदों पर भी कब्जा किया है। एशियाकप में इंडियन हॉकी टीम का प्रदर्शन शुरू से ही शानदार रहा।


Click it and Unblock the Notifications