Home / Photos
बिहार में भी मिल रही बेहतरीन Aquarium Fish, मत्स्यपालकों को भी हो रहा लाखों का मुनाफा
Bihar में Aquarium Fish के पालन का क्रेज़ बढ़ रहा है। रंगीन मछलियों का पालन कर रहे मत्स्यपालक लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। मत्स्यपालक की मानें तो मछली पालन की ट्रेनिंग लेकर इसकी शुरुआत करें तो व्यवसाय में नुकसान होने की संभावना कम है। व्यापार में काफी मुनाफा कमा सकते हैं।
1/8
Photo Credit: PTI
Share
मत्स्य विभाग की तरफ़ से 40 फीसद तक अनुदान भी दिया जा रहा है। कवीन्द्र कुमार मौर्य नर्सरी से नालंदा, पटना, भागलपुर, मुज्जफरपुर समेत कई जिलों में मछलियां भेजी जा रही हैं।
2/8
Photo Credit: PTI
Share
बिहार के नालंदा ज़िले में भी अब रंगीन मछलियों के पालन का क्रेज बढ़ रहा है। यहां भी मत्स्यपालक रंगीन मछली का व्यापार कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
3/8
Photo Credit: PTI
Share
मत्स्यपालकों की मानें तो बिहार में रंगीन मछलियों का बाजार 80 से 90 करोड़ रुपए का है। कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
4/8
Photo Credit: PTI
Share
बिहारशरीफ से 12 किलोमीटर दूर चरुईपर (नूरसराय) में कवीन्द्र कुमार मौर्य रंगीन मछलियों का व्यापार कर रहे हैं।
5/8
Photo Credit: PTI
Share
कवीन्द्र कुमार मौर्य पिछले 20 सालों से खाने वाली मछलियों का उत्पादन करते आ रहे हैं, अब उन्होंने रंगीन मछलियों का उत्पादव शुरू किया है।
6/8
Photo Credit: PTI
Share
बिहार में रंगीन मछली का उत्पादन कम होने की वजह से इस क्षेत्र से जुड़ा पैसा चेन्नई, केरल और बंगाल पहुंच जाता है।
7/8
Photo Credit: PTI
Share
बिहार में भी Aquarium Fish का चलन बढ़ा है, यहां के लोग दूसरे प्रदेश जाकर रंगनी मछलियां खरीद कर लाते हैं। अब उन्हें अपने प्रदेश में ही रंगीन मछलिया सस्ते दामों में मिल जाएंगी।
8/8
Photo Credit: PTI
Share
कवीन्द्र कुमार मौर्य नर्सरी में गोल्ड फीस, गच्ची, मौली, प्लेटी, स्वाटटेल, ऐंजल और टाइगरवार जैसी मछलियां हैं। वह कई प्रजातियों की ब्रीडिंग कराकर भी बीज बेच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications