Home / Photos
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में बी-टाउन की हसीनाओं ने ब्लैक आउटफिट पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का, देखें फोटोज
Anant-Radhika Pre Wedding Day 1: इन दिनों अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में शुरू हो गया है। ये कार्यक्रम 3 मार्च चलेगा। कल 1 मार्च को बीती रात कॉकटेल पार्टी थीम रखी गई थी। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर और एक्ट्रेस ने जमकर अपने हुस्न का जलवा बिखेर कर एक बार फिर से सुर्खियां बटौर ली है। देखिए फोटोज...
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारों ने गुजरात के जामनगर में शिरकत की। इस दौरान बी-टाउन की हसीनाओं ने एक बार फिर अपने आउटफिट से लोगों का सारा अटेंशन अपनी ओर खींच लिया है।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग कॉकटेल थीम पार्टी में कियारा आडवाणी ने ब्लैक कलर बॉडीकॉन डीपनेक गाउन पहना हुआ है। एक्ट्रेस अपने इस लुक में बेहद ही हॉट एंट ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से अपने लेटेस्ट लुक से फैंस के बीच लाइमलाइट लूट ली। हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का लॉन्ग फ्रॉक कैरी पहना हुआ है। इस आउटलुक में वो बेहद ही हॉट लग रही हैं।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री जेनेलिया भी कॉकटेल पार्टी में कहर ढाती दिखीं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है, जो उन पर काफी जच रहा है।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान ने अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी में बेहद ही स्टाइलिश साड़ी पहनी हुई है। एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
वहीं आलिया भट्ट के लुक ने भी एक बार से फैंस का सारा अटेंशन उनकी ओर खींच लिया है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी क्यूट नजर आ रही हैं।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
अपने छोटे भाई अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी में ईशा ने पेस्टल ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। अपने इस आउटलुक में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications