Home / Photos
विवेक बिंद्रा की पत्नी के साथ मारपीट के आरोपों के बीच क्यों वायरल हुई संदीप माहेश्वरी की बीवी के साथ रोमांटिक Photos
Sandeep Maheshwari Love Story: सोशल मीडिया पर जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा चर्चाओं में हैं। संदीप माहेश्वरी ने विवेक बिंद्रा पर ऑनलाइन कोर्स में 'बड़ा घोटाला' करने का आरोप लगाया है। हालांकि विवेक बिंद्रा ने आरोपों से इनकार कर दिया था। इसी बीच विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी यानिका ने घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है। इसी बच संदीप माहेश्वरी अपनी लव लाइफ को लेकर सु्र्खियों में आ गए हैं।
1/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Sandeep Maheshwari)
Share
विवेक बिंद्रा की पत्नी के साथ मारपीट के आरोपों के बीच संदीप माहेश्वरी की उनकी बीवी के साथ रोमांटिक फोटोज वायरल हो रही है।
2/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Sandeep Maheshwari)
Share
सोशल मीडिया पर संदीप माहेश्वरी के फैन्स उनके लव लाइफ की तारीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि इन प्रेम कहानी सच में शानदार है।
3/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Sandeep Maheshwari)
Share
संदीप माहेश्वरी की पत्नी का नाम रुचि माहेश्वरी है। रुचि और संदीप ने 12 फरवरी 2012 को शादी की थी। इनकी शादी के 12 साल हो चुके हैं।
4/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Sandeep Maheshwari)
Share
संदीप माहेश्वरी और रुचि माहेश्वरी के दो बच्चे हैं। संदीप माहेश्वरी अक्सर अपने सेशन वीडियो में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
5/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Sandeep Maheshwari)
Share
यूं तो संदीप माहेश्वरी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं लेकिन कई बार उन्होंने कहा है कि उनका और रुचि का स्कूल वाला प्यार है।
6/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Sandeep Maheshwari)
Share
रुचि माहेश्वरी पेशे से इमेज कंसल्टेंट हैं। रुचि और संदीप माहेश्वरी एक ही स्कूल में पढ़ते थे। संदीप और रुचि की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
7/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Sandeep Maheshwari)
Share
रुचि और संदीप माहेश्वरी ने अपने-अपने करियर में सेटल होने के बाद शादी की थी। दोनों की शादी परिवार वालों की रजामंदी से हुई थी।
8/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Sandeep Maheshwari)
Share
संदीप माहेश्वरी अपने एक सेशन में अपनी पत्नी रुचि माहेश्वरी को लेकर भी आए थे। यहां दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की कई बातें शेयर की थीं।


Click it and Unblock the Notifications