Home / Photos
Kab Tak Chup Rahenge Song: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी अक्षरा सिंह को आया गुस्सा, कहा-कब तक चुप रहेंगे
Akshara Singh Latest Song: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने कोलकाता के जे एस कर हॉस्पिटल की डॉक्टर को न्याय दिलाने के उद्देश्य से अपना नया गाना ‘कब तक चुप रहेंगे’ गाया है, जो कि रिलीज के साथ ही वायरल हो गया। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि गीतकार मनोज मतलबी ने इसे लिखा है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाना रिलीज होते ही दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी जा रही है। अक्षरा सिंह के प्रशंसक और संगीत प्रेमी इस गाने को न केवल सुन रहे हैं बल्कि इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी कर रहे हैं, जिससे यह गाना वायरल हो गया है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Kab Tak Chup Rahenge Song: संगीतकार घुंघरू द्वारा तैयार किए गए इस गाने का म्यूजिक प्रोग्रामिंग छोटू रावत ने किया है। अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज गाने में अक्षरा सिंह ने समाज में व्याप्त अन्याय और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
यह गाना एक ऐसे समय में आया है, जब समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए आवाज़ें उठ रही हैं। गाने के बोल और उसकी भावनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है, जिससे यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि ‘कब तक चुप रहेंगे’ गाना महिलाओं को न्याय दिलाने और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक कोशिश है। गाने के माध्यम से अक्षरा सिंह ने समाज में बदलाव लाने और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने की जरूरत को दर्शाया है।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
'कब तक चुप रहेंगे' गाना एक सामाजिक संदेश के साथ पेश किया गया है, और उम्मीद है कि यह गाना समाज में महिलाओं के लिए न्याय और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications