Home / Photos
TV शो की इस खूबसूरत IPS को नहीं मिला फिल्मों में काम, 5 साल बाद फिर लौटी छोटे पर्दे पर
By Ankur Sharma
Deepika Singh: स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'दीया और बाती हम' की संध्या बींदणी आपको याद है। शो में उसकी शादी धोखे से एक हलवाई पति से हो जाती है लेकिन उसका जीवनसाथी सूरज उसे पढ़ने में मदद करता है और वो आईपीएस बन जाती है। उस यादगार रोल को अभिनेत्री दीपिका सिंह ने पर्दे पर निभाया था और घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।
1/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
धारावाहिक 'दीया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह लंबे टाइम बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। उन्होंने पांच साल पहले टीवी की दुनिया से दूरी बना ली थी क्योंकि उस वक्त उन्हें फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे।
2/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
उन्होंने तब कहा था कि 'अब वो टीवी पर सास-बहू सीरीज का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने उस वक्त कई प्रोडक्शन हाउस ना बोल दिया था। '
3/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
लेकिन जब उनकी पति रोहित गोयल के निर्देशन में बनी फिल्म 'टीटू अंबानी' फ्लॉप हो गई तो दीपिका सिंह ने साल 2018 में ओटीटी की ओर रूख किया लेकिन उन्हें आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिली।
4/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
दीपिका ने कहा कि 'मैं किस्मत को बहुत मानती हूं, मैंने पांच साल तक इंतजार किया लेकिन मुझे किसी बड़े बैनर से फिल्मों का ऑफर नहीं मिला। मुझे लगता है कि जो किस्मत में नहीं वो किसी को नहीं मिलता। '
5/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
अब वो फिर से टीवी पर धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' से वापसी कर रही है। शो को लेकर दीपिका बहुत ज्यादा उत्सुक हैं, उन्होंने कहा कि 'जब मुझे धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' की पटकथा मिली तो मुझे लगा कि ये किरदार तो हर घर की महिला का है।'
6/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
दीपिका ने कहा कि 'मंगल लक्ष्मी की कहानी दिल को टच करती है और इसी वजह से मैंने इसे हां बोल दिया। ये कहानी दो बहनों के प्रेम, सपोर्ट और दोस्ती की है और इसमें बहुत ऐसे कलर्स हैं जो मन को केवल छूते हैं। '
7/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
आपको बता दें कि दीपिका सिंह 'कवच', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'नच बलिए सीजन पांच और छह', 'साथ निभाना साथिया', 'कुमकुम भाग्य' जेसै शो में भी काम किया लेकिन जैसी सफलता उन्हें 'दीया और बाती हम' से मिली थी वैसी सक्सेस दोबारा नहीं मिली।
8/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
शो में दीपिका उस लड़की के रोल में हैं, जो हर पल लोगों को खुश रखने के लिए अपनी खुशियों की कुर्बानी देती है लेकिन फिर भी लोग हर चीज के लिए उसे कोसते हैं लेकिन वो इन सब परेशानियों से लड़ती है और आगे बढ़ती है।
9/9
Photo Credit: social media, facebook
Share
धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' का प्रसारण 27 फरवरी को कलर्स पर होने जा रहा है। इसके प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, देखते हैं दीपिका इसके जरिए 'दीया और बाती हम'वाला जादू दोहरा पाती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications