Home / Photos
पति की हुई मौत तो दिग्गज एक्ट्रेस के मन में बैठा अजीब सा डर, कहा था- कर्मा का हिसाब चुकाना होगा, फिर...
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जो ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि एक्टिंग के लिए भी काफी मशहूर थी। 60 और 70 दशक की इस हीरोइन के लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी। लेकिन वो कहते हैं जिंदगी में अगर कुछ अच्छा चल रहा होता है तो एक वक्त ऐसा भी आता है जहां लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी ही अभिनेत्री साधना है, जिनके पति के गुजर जाने के बाद उनके मन में अजीब सा डर बैठ गया था। आइए जानते हैं आखिर किस बात से साधना बेहद डरी हुई थीं।
1/7
Photo Credit: Social Media
Share
60 और 70 दशक में हिट फिल्में देकर दर्शकों का सारा ध्यान अपनी ओर खींचने वाली एक्ट्रेस साधना शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया था।
2/7
Photo Credit: Social Media
Share
एक्ट्रेस साधना ने 1960 में आई फिल्म 'लव इन शिमला' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में साधना की खूबसूरती को देखकर लोग उनकी मासूमियत और खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। लेकिन जितना खुश वो अपने प्रोफेशनल लाइफ में थी उतना ही दर्द उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में झेले।
3/7
Photo Credit: Social Media
Share
साधना नाम से हेयरस्टाइल 'साधना कट' लोगों के बीच काफी फेमस हुआ था। एक समय पर कई लोगों ने अपना हेयर कट इसी लुक में करवाते थे। बता दें कि एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से रही हैं।
4/7
Photo Credit: Social Media
Share
साल 1966 में आई फिल्म 'मेरा साया' के 'झुमका गिरा रे' गाने से एक्ट्रेस साधना काफी फेमस हो गई थी। वो फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती थी। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर आर. के नय्यर से शादी की थी। लव इन शिमला फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों काफी क्लोज हो गए थे।
5/7
Photo Credit: Social Media
Share
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि शादी 30 साल तक तो ठीक चली थी, लेकिन इसके बाद उनके हसबेंड आर के नय्यर की मौत हो गई जिसके बाद उन पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपने पति की मौत के बाद वो काफी अकेली हो गई थीं और उनका कोई बच्चा भी नहीं था। उन्होंने कहा था कि मुधे शुरुआत में बहुत कमी खलती थी कि मेरी कोई औलाद नहीं है और डर लगता है अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरे पास में कोई नहीं होगा।
6/7
Photo Credit: Social Media
Share
बता दें कि साधना ने एक बच्ची गोद ली थी। उस बच्ची के पैदा होती है उन्होंने उस बच्ची के माता-पिता को भी अपने साथ रखा था। एक्ट्रेस ने उस बच्ची का नाम रिया बताया है। साधना ने ये भी कहा जब से वो बच्ची उनकी लाइफ में आई है तब से उनकी जिंदगी में काफी खुशियां आ गई हैं। मैं उस बच्ची से ज्यादा कुछ उम्मीद नहीं करती वो मुझे ऐसे भी अपना प्यार देती हैं। और वो मुझे नानी कहकर बुलाती है।
7/7
Photo Credit: Social Media
Share
साधना ने कहा कि मैं कर्म में विश्वास करती हूं। सबको अपना हिसाब यही इस दुनिया में चुकाना है। लालच का इस धरती पर अंत नहीं है। मैं अपने छोटे से परिवार में बेहद खुश हूं। और बिल्कुल भी अकेलापन महसूस नहीं करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications