Home / Photos
दिग्गज एक्ट्रेस पर जल्लाद पति ने ढाए ऐस-ऐसे जुल्म, 30 साल तक होती रही पिटाई, दर्दनाक कहानी जान रो देंगे आप
रति अग्निहोत्री बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेस हासिल की और दर्शकों की चहेती एक्ट्रेसेस में से एक बन गई थीं। रति अग्निहोत्री की खूबसूरती और एक्टिंग के लोग दीवाने थे। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में सुपरहिट करियर रहने वाली इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी दर्दनाक रही है। चलिए आज हम आपको उनकी असल जिंदगी की कहानी से रूबरू करवाते हैं...
1/7
Photo Credit: Social Media
Share
70 -90 दशक की एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री अपनी खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर थीं। उन्हें लोग स्वर्ग से उतरी अप्सरा कहा करते थे। बता दें कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म एक दूजे के लिए से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनकी ये फिल्म सुपरहिट भी हुई थी। जहां एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ इतनी अच्छे से कट रही थी वहीं उनको पर्सनल लाइफ में काफी दुख भी झेलने पड़े। उनके पति उन पर काफी जुल्म करते थे।
2/7
Photo Credit: Social Media
Share
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग से 10 साल की उम्र में किया था। और जब रति अग्निहोत्री 16 साल की हुई तो तमिल फिल्म निर्देशक भारतीराजा ने उन्हें पुथिया वारपुगल ऑफर कर दी थी। रति ने पंजाबी होने के बावजूद तमिल फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
3/7
Photo Credit: Social Media
Share
रति अग्निहोत्री ने तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्म करने के बाद साल 1981 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर ली थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म कमल हासन के साथ की थी, जिसके बाद वो रातों-रात दर्शकों की चहेती अभिनेत्री बन गई थी।
4/7
Photo Credit: Social Media
Share
जहां एक्ट्रेस अपने करियर में काफी अच्छा कर रही थीं वहीं उनकी मुलाकात एक इवेंट के दौरान बई बेस्ड बिजनेसमैन और वास्तुकार, अनिल विरवानी से हुई और फिर उनमें काफी बदलाव आने शुरू हो गए थे। बता दें रति के पेरेंट्स अनिल संग उनके रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने काफी लंबे समय तक उन्हें डेट किया और फिर साल 9 फरवरी, 1985 को दोनों ने शादी कर ली जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर से काफी समय तक के लिए ब्रेक ले लिया था।
5/7
Photo Credit: Social Media
Share
शादी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में काफी बदलाव आने लगे थे। 25 साल की रति को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था जिसे उन्होंने शादी कर के अपना हमसफर बनाया है वो उनकी जिंदगी को नर्क बना देगा। शादी के पहले साल ही एक्ट्रेस रति को अनिल की सच्चाई पता चल गई थी।
6/7
Photo Credit: Social Media
Share
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि शादी के बाद वो घरेलू हिंसा का शिकार हो गई थीं। उनके पति उन्हें खूब मारते-पीटते थे। खुद को बचाने के लिए एक्ट्रेस घर में चारों ओर भागती रहती थीं। साल 1986 में रति ने एक बेटे को जन्म दिया था और बच्चा आने के बाद भी उनके पति से उनका रिश्ता ठीक नहीं चल पाया था। हालांकि उन्होंने इस बात को सिर्फ अपने तक ही रखा था। लोगों के सामने वो मुस्कुराती रहती थीं और कहती थी कि वो अपने परिवार के साथ हैप्पी लाइफ जी रही हैं।
7/7
Photo Credit: Social Media
Share
मार-पीट का मामला इतना बढ़ गया था कि साल 2015 में उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला लिया और पुलिस स्टेशन जाकर अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।


Click it and Unblock the Notifications