Home / Photos
आखिर क्यों हुआ मलाइका और अरबाज का तलाक? एक्ट्रेस ने सालों बाद इस बात से उठाया पर्दा
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने बोल्ड और स्टनिंग फैशन स्टेटमेंट्स के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। वो भले ही 51 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि उनकी उम्र इतनी हो गई है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने एक्स हसबेंड अरबाज खान से तलाक लेने की अहम वजह बताई है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला...
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो पिछले कुछ महीने से अर्जुन कपूर और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों ने इस मामले में अबतक कोई भी रिएक्शन नहीं दिया।
2/6
Photo Credit: malaikaaroraofficial/ Instagram
Share
अब हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने अरबाज खान से तलाक लिया था। चलिए बताते हैं क्या है पूरी बात...
3/6
Photo Credit: malaikaaroraofficial/ Instagram
Share
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 12 दिसंबर 1998 में हुई थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी, जिससे उनका एक बेटा अरहान खान है। शादी के 19 साल बाद साल 2017 में कपल ने तलाक ले लिया। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वांट में किया। मलाइका अरोड़ा ने पहली बार अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी।
4/6
Photo Credit: malaikaaroraofficial/ Instagram
Share
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि तलाक के बाद उनके लिए सिंगल मदर होना कितना मुश्किल था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिका मलाइका के अलग होने की वजह यह थी कि शादी के कई सालों बाद दोनों खुश नहीं रहते थे और जिस शादी में खुशी ना हो तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए।
5/6
Photo Credit: arbaazkhanofficial/ Instagram
Share
मलाइका ने आगे कहा कि हम एक साथ खुश नहीं थे जिसकी वजह से हमने अलग होने का फैसला लिया और अलग हुए। हमारा ये फैसला दोनों के लिए ही सही था। आज अरबाज भी अपनी लाइफ में खुश हैं और मैं भी बेहद खुश हूं।
6/6
Photo Credit: malaikaaroraofficial/ Instagram
Share
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो काफी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन आए दिन अपनी हॉट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications