Home / Photos
Bhojpuri Movie: ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म में अभिनेता यश कुमार का दिखेगा अलग किरदार, कहा- दोस्ती और...
Hathi Mere Sathi Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में शुमार यश कुमार अपकमिंग फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सुर्खियां बटोर रहा है। यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
1/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Actors Yash Kumar Upcoming Movie: ‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म के ट्रेलर में यश कुमार एक्शन और इमोशन के कॉम्बिनेशन को बखूबी निभाते नज़र आ रहे हैं। उनके अंदाज़ को देखते हुए यह कह सकते हैं कि फिल्म बॉलीवुड को टक्कर देने वाली है।
2/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
‘हाथी मेरे साथी’ फिल्म में इंसान और जानवरों के रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाया गया है। फिल्म में यश कुमार की हाथी से सच्ची दोस्ती और उसके प्रति समर्पण का अनोखा अंदाज़ देखने को मिलने वाला है।
3/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
फिल्म के ट्रेलर में यश कुमार और हाथी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इंसान और जानवर के रिश्ते पर आधारित फिल्म में रक्षा गुप्ता बहुत ही अहम किरदार में नज़र आने वाली है।
4/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए यश कुमार ने कहा कि फिल्म में इंसान के रिश्तों के साथ-साथ जानवरों के प्रति प्रेम और कर्तव्य को भी दिखाया गया है। इसलिए यह फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है।
5/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस फिल्म में हाथी का भी एक अहम किरदार नज़र आने वाला है, जो कि पूरी कहानी की धुरी है। फिल्म में जानवर और इंसान के अनमोल बंधन को दिखाया गया है।
6/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
यश कुमार ने कहा कि जानवर भी इंसानों की भावनाओं की कद्र करते हैं, उनके साथ हम लोगों का रिश्ता इंसानों से किसी भी तरह से कम नहीं है। फिल्म के जरिए लोगों को हम यही दिखाना चाहते हैं।
7/7
Photo Credit: One India Hindi
Share
फिल्म की कहानी में हाथी और मेरा किरदार हर किसी को पसंद आएगा, उम्मीद है कि दर्शकों काफी प्यार और आशीर्वाद मिलेगा और जानवरों को प्रति इंसानों की सोच भी बदलेगी।


Click it and Unblock the Notifications