Home / Photos
Bhojpuri Song: ‘पियता शराब’ भोजपुरी गाने में धोखा खाए आशिकों के दर्द को किया गया बयां, कल्लु का गाना वायरल
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Sad Song: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का नया दर्द भरा गाना ‘पियता शराब’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों को छू रहा है। इस गाने में प्यार में धोखा खाए आशिकों के दर्द और तकलीफों को खूबसूरती से पेश किया गया है, जिसे सुनकर हर दिल भावुक हो रहा है। गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया और तेजी से व्यूज बटोर रहा है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
New Bhojpuri Sad Song ‘Pieta Sharaab’: गाने "पियता शराब" को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसमें प्यार में मिले धोखे और दिल टूटने की वो तकलीफ है, जिससे शायद हर कोई कभी न कभी गुजरा होता है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
मैंने इस गाने में पूरी कोशिश की है कि इस दर्द को महसूस कर सकूं और उसे अपनी आवाज़ के जरिए आप तक पहुंचा सकूं। मुझे उम्मीद है कि यह गाना उन सभी लोगों के दिलों को छुएगा, जिन्होंने प्यार में धोखा खाया है और वे खुद को इससे जोड़ पाएंगे।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
कल्लू ने अपने फैंस का भी धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्यार और सपोर्ट के बिना यह मुमकिन नहीं था। उन्होंने गाने की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि हर एक शख्स ने अपना बेहतरीन काम किया है, ताकि यह गाना लोगों के दिलों तक पहुंच सके।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा ने कहा, "गाने 'पियता शराब' की कोरियोग्राफी और निर्देशन में हमने इस बात पर जोर दिया है कि भावनाओं को पूरी तरह से नृत्य और दृश्य माध्यम से प्रस्तुत किया जाए।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
अरविंद अकेला कल्लू की आवाज में जो दर्द और भावना है, उसे नृत्य के जरिए और भी अधिक प्रभावी तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। इस गाने का हर दृश्य और मूवमेंट इस बात को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है कि यह दिल टूटने और धोखे का दर्द सही तरीके से व्यक्त कर सके।


Click it and Unblock the Notifications