Home / Photos
'धन मन भावे ला' भोजपुरी गाने में स्मृति सिन्हा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे पवन सिंह, देखिए तस्वीरें
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग 'धन मन भावे ला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह और सिंगर प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर गाया है। गाने में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Pawan Singh New Song: 'धन मन भावे ला' भोजपुरी गाने में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने में स्मृति सिन्हा वेस्टर्न ड्रेस और भारतीय पारंपरिक पोषाक में अपनी कातिल अदाओं से क़हर ढा रही है। इस गाने की खूटिंग घर के साथ-साथ लंदन की खूबसूरत लोकेशन पर भी की गई है।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
'धन मन भावे ला' भोजपुरी गाने की चर्चा करते हुए पवन सिंह ने कहा कि बहुत ही बेहतरीन तरीक़े से शूटिंग हुई है। यह गाना दर्शकों के बीच तहलका मचाएगा। इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने कहा कि पवन सिंह के साथ काम करने का मज़ा ही कुछ और है। हम जब भी साथ काम करते हैं, तो कल ही शूटिंग शुरू हुई थी और आज खत्म हो गई। पवन अपने काम को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। हंसते खेलते गाना तैयार हो गया।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह कहीं से आ रहे हैं, उन्हें देखते ही स्मृति सिन्हा रोमांटिक मूड में रिझाने की कोशिश करती हैं। वह मोहक अदा के साथ भोजपुरिया अदा दिखाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications