Home / Photos
जब अभिषेक बच्चन ने सरेआम ऐश्वर्या राय के साथ की थी बदसलूकी, बुरी तरह से टूट गई थीं एक्ट्रेस
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें चर्चा में हैं। इससे पहले एक बार मीडिया के सामने एक्टर ने ऐश्वर्या का हाथ झटक दिया था। एक्टर का ऐसा बुरा बर्ताव देखकर ऐश्वर्या बुरी तरह से टूट गई थीं।
1/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जब से अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग नजर आए हैं जो दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी एक्टर ऐश्वर्या राय संग सरेआम गलत व्यवहार कर चुके हैं।
2/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थी। वहीं अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ नजर आए थे। दोनों ने एक भी बार मीडिया के सामने पोज नहीं दिए जिसके बाद से ऐश्वर्या और अभिषेक तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।
3/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
बता दें कि, पब्लिकली ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि इससे पहले भी मीडिया के सामने ऐश्वर्या राय के साथ गलत तरह से व्यवहार किया था। दरअसल, ये मामला तब का है जब ऐश्वर्या राय की फिल्म सरबजीत की स्क्रीनिंग हुई थी। उस दौरान बच्चन परिवार भी साथ नजर आया था।
4/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
स्क्रीनिंग के दौरान ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार के साथ फोटोज क्लिक करवाई थी। लेकिन जब अभिषेक बच्चन को पोज देने के लिए कहा गया था तो उन्होंने कैमरा के सामने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय का हाथ झटक दिया था। इसके बाद एक्टर चले जाते हैं।
5/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
दरअसल, अभिषेक को ऐश्वर्या बार-बार फोटो क्लिक करवाने के लिए कह रही थीं लेकिन एक्टर ने गुस्से में हाथ छुड़ा लिया था। इस पूरे मामले को ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने काफी बचाने की कोशिश की थी लेकिन उनके मायुस चेहरे ने बयां कर दिया था। अभिषेक के इस व्यवहार की वजह से उन्हें काफी ठेस पहुंची।
6/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
अभिषेक बच्चन को पत्नी संग इस तरह के व्यवहार के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन बावजूद इसके एक्टर ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी। बता दें कि ऐसा कई बार हो चुका है जब ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच झगड़े की बात कैमरे के सामने आ गई।
7/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की खबरें काफी समय से चर्चा में है। दोनों अब किसी भी इवेंट में साथ नजर नहीं आते। एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी लाडली आराध्या के साथ स्पॉट होती हैं। हालांकि अबी तक कपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications