Home / Photos
कौन हैं 'हर हर शंभू' गाने वाली अभिलिप्सा, दादा को बचपन में ही पता लग गया था कि बनेंगी बड़ी Singer
सोशल मीडिया के इस दौर में कब, कौन, कहां और कैसे फेमस हो जाए, ये कोई नहीं जानता है। रील्स पर वीडियो ट्रेंड करना बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात तब है जब कोई ट्रेंडिंग में बना रहे। तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भक्ति के गाने ने धूम मचा रखी है। हर हर शंभू गाने को लोगों ने अपनी कॉलर टोन तक बना रखा है। वहीं, लोग इस गाने की सिंगर की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं हर हर शंभू गाने वाली गायिका अभिलिप्सा पंड्डाऔर उनके जीवन से जुड़े कुछ फैक्ट्स...
1/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
सोशल मीडिया पर हर हर शंभू गाने को ओडिशा की रहने वाली सिंगर अभिलिप्सा पंड्डा ने गाया है। अभिलिप्सा की उम्र महज 21 साल है।
2/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
हर हर शंभू गाने से लोगों के अंदर भक्ति ऊर्जा का संचार करने वाली सिंगर अभिलिप्सा पंड्डा अभी 12वीं की स्टूडेंट हैं। साथ ही उनकी बचपन से ही सिंगिंग में बेहद दिलचस्पी रही है।
3/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
जमशेदपुर में बने इस गाने में ओडिशा के जीतू शर्मा और अभिलिप्सा ने आवाज दी हैं। जमशेदपुर की धरती पर बना ये गाना आज पूरे भारत में ट्रेंडिंग पर बना हुआ है।
4/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
अभिलिप्सा के दादा जी ओडिशा के जाने-माने भजन गायक रहे हैं। वहीं अभिलिप्सा की म्यूजिक में बचपन से ही दिलचस्पी रही है। वहीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक दिन दादा जी रियाज कर रहे थे तो मैने खेलते हुए हारमोनियम पर हाथ रख दिया, तभी से दादा जी ने मुझे संगीत की शिक्षा दी।
5/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
यूट्यूब पर ये गाना टॉप ट्रेंडिंग पर चल रहा है। अब तक इस गाने को 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
6/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
इंस्टाग्राम पर अगर बात करें तो अब तक इस गाने पर 25 लाख से ज्यादा वीडियो बन चुके हैं।
7/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
अभिलिप्सा अभी पढ़ाई कर रही हैं, हालांकि उन्होंने आगे की पढ़ाई को जारी रखने की बात कही है। साथ ही कहा है कि अभी वो सफलता के इस पल को एंजॉय कर रही हैं।
8/8
Photo Credit: INSTAGRAM
Share
अभिलिप्सा देश विदेश में कई प्रोग्राम कर चुकी हैं। साथ ही उन्हें मार्शल आर्ट और ट्रैवलिंग का बेहद शौक है। साथ ही अब तक कई गाने गा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications