Home / Photos
Evening Bulletin: दिनभर की बड़ी खबरें, एक ही जगह...एक क्लिक पर देखें यहां
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/6
Photo Credit: Oneindia
Share
आज देशभर में हुए घटनाक्रमों से हम आपको कराएंगे रूबरू। एक क्लिक में जानिए देशभर से जुड़ी बड़ी खबरों के बारे में...
2/6
Photo Credit: Twitter
Share
हरियाणा का चुनावी रण जीतने के बाद नायब सिंह सैनी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने नायब सैनी को जीतने की बधाई दी।
3/6
Photo Credit: Oneindia
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि "कांग्रेस हिंदू समाज को बांटना चाहती है, कांग्रेस नफरत फ़ैलाने की फैक्ट्री बन चुकी है।"
4/6
Photo Credit: Social Media
Share
हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद अब अन्य पार्टियों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि देश में कोई ऐसा नहीं कह रहा था कि भाजपा आ रही है लेकिन भाजपा आ गई। भाजपा को मानना पड़ेगा।
5/6
Photo Credit: Twitter
Share
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। 3 मैचों की श्रखंला में टीम इंडिया अभी 1-0 से आगे है।
6/6
Photo Credit: Twitter
Share
जम्मू-कश्मीर में चुनाव परिणाम आने के बाद JKNC के उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायक उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू के लोगों ने भले ही भाजपा को वोट दिया लेकिन उनका हक बनता है कि सरकार उनके लिए काम करे और आने वाली सरकार उनके लिए काम करेगी।"


Click it and Unblock the Notifications