Home / Photos
12th Fail वाले IPS मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी की अनदेखी तस्वीरें हुई वायरल, लोग बोले- जोड़ी नंबर-1
IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma: आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस अधिकारी पत्नी श्रद्धा जोशी फिल्म '12th Fail' के रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी की प्रेम कहानी और इनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर ' नंबर-1' जोड़ी कहा जा रहा है। ऐसे में उनकी कुछ अनसीन-अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
1/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma)
Share
आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस अधिकारी पत्नी श्रद्धा जोशी की मुलाकात दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी करने को दौरान होती है।
2/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma)
Share
मनोज कुमार शर्मा को श्रद्धा जोशी पहली ही मुलाकात में पसंद आ गई थीं। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद मनोज शर्मा ने श्रद्धा जोशी को प्रपोज कर दिया था।
3/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma)
Share
मनोज कुमार शर्मा ने श्रद्धा जोशी को कहा था कि अगर वो हां कर देंगी तो ये दुनिया उलट-पलट देंगे। हालांकि श्रद्धा जोशी ने पहले पढ़ाई और करियर पर फोकस करने की बात कह ना कह दिया था।
4/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma)
Share
मनोज कुमार शर्मा की कोशिशों के सामने श्रद्धा जोशी ने फिर उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। ये उन दिनों की बात है, जब श्रद्धा जोशी और मनोज शर्मा दोनों में UPSC की तैयारी कर रहे थे। वहीं मनोज शर्मा अपने जीवन में संघर्ष से जूझ रहे थे।
5/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma)
Share
मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी ने 5 दिसंबर 2005 को शादी की थी। मनोज और श्रद्धा का एक बेटा और एक बेटी है।
6/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma)
Share
मनोज कुमार शर्मा मूलरूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जोरा तहसील के गांव बिलगांव रहने वाले हैं। वह 2005 बैच के अधिकारी हैं।
7/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma)
Share
श्रद्धा जोशी यूपीएससी 2007 बैच की भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं और मूलरूप उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं।
8/8
Photo Credit: इंस्टाग्राम (IPS Manoj Kumar Sharma And IRS Shraddha Joshi Sharma)
Share
श्रद्धा जोशी 2005 में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर बनीं। हालांकि बाद में यूपीएससी की 2007 सिविल सेवा परीक्षाओं में वह पास हुईं और आईआरएस बनीं।

Click it and Unblock the Notifications