Home / Photos
Christmas 2024: आखिर लाल और सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं सांता क्लॉज? क्या है इसके पीछे की वजह? जानिए
रेड एंड व्हाइट कलर की टोपी, लाल-सफेद कपड़े, ब्लैक बेल्ट और सफेद रंग की दाढ़ी देखकर लोगों के दिमाग में एक इमेज क्रिएट हो जाती है कि ये Santa Claus का लुक होगा। वहीं, कुछ लोगों के मन में अक्सर ये ख्याल भी आता होगा क्या सांता क्लॉज की ड्रेस हमेशा से ही लाल और सफेद ही थी? चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों सांता लाला और सफेद रंग के कपड़े पहना करते थे, क्या है इसके पीछे की कहानी...
1/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
देशभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। जब भी यह फेस्टिवल आता है तो लोगों की नजरों में सबसे पहले सांता क्लॉज की छवी बन जाती है। लाल रंग का कपड़ा और बड़ी सफेद दाढ़ी वाले सांता की इमेज दिमाग में छप जाती है। चलिए आपको बताते हैं आखिर लाल और सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं सांता क्लॉज और क्या है इसके पीछे की वजह।
2/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
सांता क्लॉज का लाल और सफेद कपड़े पहनने का रिवाज बहुत पुराना है। उनका यह रूप अमेरिकी और यूरोपीय संस्कृति से जुड़ा है। शुरुआत में लोग सांता को अलग-अलग रूप में देखते थे। बता दें कि 19वीं सदी में अमेरिका में "क्लॉज़" नाम के एक व्यक्ति को बच्चों के लिए लोकप्रिय किया गया था, जो क्रिसमस के दिन बच्चों को गिफ्ट्स देने के लिए आता था।
3/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
बता दें कि शुरुआत में सांता को किसी भी रंग के कपड़ों में दिखाया जाता था। लेकिन लोग लाल और सफेद कपड़ों में सांता को तब से देखने लगे जब 1930 के दशक में, कोका-कोला कंपनी ने अपने विज्ञापन अभियान के दौरान सांता को लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनने के रूप में दिखाया।
4/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
क्या आप जानते हैं कोका-कोला कंपनी ने फेमस चित्रकार हैडन सनबोम को एक विज्ञापन के लिए सांता क्लॉज का चित्र बनाने के लिए कहा। उस समय सनबोम ने सांता का चित्र बनाया जिसमें उन्होंने लाल रंग के कपड़े, सफेद दाढ़ी और लाल टोपी पहनी हुई थी। यह चित्र इतनी अट्रैक्टिव थी कि पूरी दुनिया में यही छवि फैल गई और सांता का लाल और सफेद रंग के कपड़ों में ही लोगों के बीच इमेज क्रिएट हो गया।
5/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
वहीं, लोगों के दिमाग में अक्सर ये भी ख्याल आता होगा कि आखिर लाल और सफेद रंग ही Santa Claus की ड्रेस का क्यों रखा होगा? दरअसल, लाल रंग गर्मी, खुशियों और एनर्जी का प्रतीक है। जबकि सफेद रंग शांति, पवित्रता और अच्छा का प्रतीक है। ये सांता क्लॉज की पर्सनैलिटी से भी काफी मिलता-जुलता है।
6/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
लाल और सफेद रंग सांता की सौम्यता और दयालु स्वभाव को दिखाते हैं। लाल रंग खुशी और उत्सव का संकेत देता है, वहीं सफेद रंग उनके अच्छे और दयालु स्वभाव को दर्शाता है।


Click it and Unblock the Notifications