Home / Photos
कैटरीना कैफ से पहले इस हसीना के दीवाने थे विक्की कौशल, 2 सालों तक चला अफेयर, जानें कौन है एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी?
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ से साल 2021 में कैटरीना कैफ से शादी कर ली थी। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। लेकिन कैटरीना से पहले हरलीन सेठी को डेट कर चुके हैं। दोनों का अफेयर काफी समय तक चला था।
1/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
Vicky Kaushal Ex Girlfriend Harleen Sethi: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। साल 2021 में उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ सीक्रेट वेडिंग की थी। लेकिन कैटरीना से पहले वह हरलीन सेठी को डेट कर चुके हैं।
2/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले विक्की कौशल ने हरलीन सेठी को लगभग 2 साल तक डेट किया था। उस वक्त एक्टर फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। यहां तक कि दोनों को कई बार पार्टियों में साथ भी देखा गया है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था।
3/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
खबरों के मुताबिक, विक्की कौशल जब 'मनमर्जियां' 2018 की शूटिंग कर रहे थे उस समय हरलीन के साथ रिलेशनशिप में थे। बता दें कि एक बार तो नेहा धूपिया के शो में विक्की कौशल ने हरलीन संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। लेकिन साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी के बाद दोनों अलग हो गए।
4/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
विक्की कौशल की फिल्म उरी के प्रमोशन के दौरान हरलीन सेठी भी उनके साथ दिखी थीं। विक्की कौशल की अदाकारी सब जगह सराहना हो रही थी। लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। एक्टर ने हरलीन से दूरी बना ली थी। हालांकि विक्की ने कभी ब्रेकअप को लेकर कोई बयान नहीं दिया।
5/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
ऐसा कहा भी जाता है कि कैटरीना कैफ की वजह से विक्की कौशल ने हरलीन सेठी को छोड़ा था। हरलीन का कहना था कि इस ब्रेकअप से उन्हें तो दुख नहीं हुआ, लेकिन उनके पैरेंट्स दुखी हुए थे। इसके बाद विक्की की कैटरीना से नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने फिर शादी कर ली।
6/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
हरलीन सेठी को 'कोहरा' और 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। इसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस की खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो विक्की कौशल से अलग होने के बाद वह एक्टर वैभव राज गुप्ता को डेट कर रही हैं।
7/7
Photo Credit: social media (Instagram)
Share
सूत्रों के अनुसार, वे एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। हरलीन सेठी के एक दोस्त ने बॉम़्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह दोनों रोका कर सकते हैं। हालांकि हरलीन की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। वह फिलहाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications