Home / Photos
BJP की इस खूबसूरत नेता के पिता को भाई ने ही उतार दिया था मौत के घाट, अब चुनाव के पहले पार्टी ने दिया सबसे बड़ा झटका
Who is Poonam Mahajan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के दौरान 10 सालों से सांसद रहीं पूनम महाजन को बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से पिछले दो लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली बीजेपी नेता पूनम महाजन का टिकट काट कर वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से पूनम महाजन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।
1/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
9 दिसंबर 1980 को जन्मीं पूनम महाजन दिग्गज नेता रह चुके दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी हैं। अपने पिता की हत्या के बाद ही पूनम महाजन ने राजनीति में आने का सोचा था। पिता की मौत के बाद पूनम महाजन टूट गई थीं। कई बार सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना दर्द साझा किया है।
2/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
साल 2006 में भाजपा के युवा नेता और पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री प्रमोद महाजन की उनके ही भाई प्रवीण महाजन ने हत्या कर दी थी। 22 अप्रैल 2006 को प्रवीण महाजन वर्ली स्थित प्रमोद महाजन के फ्लैट में पहुंचे, उस दिन दोनों भाइयों के बीच 10 मिनट की बातचीत हुई, उसके बाद प्रवीण ने बंदूक निकाल कर प्रमोद को तीन गोलियां मारीं।
3/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
प्रमोद महाजन 13 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद 3 मई 2006 को जिंदगी से जंग हार बैठे। इस केस को उज्ज्वल निकम ने ही लड़ा था। मामले में प्रवीण महाजन को आजीवन कारावास की सजा हुई...हालांकि 2010 में दिमाग में रक्त स्त्राव की वजह से उनकी मौत हो गई थी।
4/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
प्रमोद महाजन की मौत के बाद भाजपा उनके बेटे राहुल महाजन को सियासी विरासत सौंपना चाहती थी। लेकिन राहुल महाजन को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इसी वजह से पूनम महाजन आगे आईं।
5/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
पूनम महाजन 30 अक्टूबर 2006 को 26 साल की उम्र में भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा ने उन्हें अगले ही साल भारतीय जनता युवा मोर्चा, महाराष्ट्र इकाई के महासचिव के रूप में नियुक्त किया था।
6/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
साल 2009 में पूनम महाजन ने पहली बार चुनाव घाटकोपर से लड़ा था हालांकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राम कदम के खिलाफ वो विधानसभा हार गई थीं। इस हार के बाद भी उन्होंने पार्टी के अंदर संगठनात्मक काम जारी रखा था। 2010 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
7/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
पूनम महाजन दिसंबर 2016 से सितंबर 2020 तक भाजपा की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं। महाजन भारतीय बास्केटबॉल महासंघ की अध्यक्ष भी थीं। इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला थीं। पूनम वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य पशु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष हैं।
8/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
पूनम महाजन ने लोकसभा चुनाव-2024 में टिकट कटने के बाद सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। पूनम महाजन ने लिखा, ''10 वर्षों तक एक सांसद के रूप में मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र की सेवा का मौका देने के लिए, भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद।''
9/10
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Poonam Mahajan)
Share
पूनम महाजन ने ये भी कहा कि, ''मुझे एक सांसद ही नहीं बल्कि एक बेटी की तरह भी स्नेह देने के लिए मैं क्षेत्र की परिवार समान जनता की सदैव ऋणी रहूंगी, और यही आशा करूंगी कि यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा।''


Click it and Unblock the Notifications