Home / Photos
ऋतिक रोशन की बहन को लेकर बड़ा खुलासा, पहली बार सामने आई पहचान, अबतक दुनिया थी अनजान
बॉलीवुड के डेशिंग पर्सनेलिटि ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अब तक पश्मीना रोशन ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि वो ऋतिक रोशन जैसे बड़े सुपरस्टार की कजिन है। लेकिन हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड के प्रोड्यूसर ने इस बात का खुलासा किया है। आइए बताते हैं क्या है पूरी बात...
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन आए दिन अपनी खूबसूरती के कारण काफी चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी लाइमलाइट में रहने की वजह कुछ और ही है।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
दरअसल, वो जल्दी ही फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड (Ishq Vishk Rebound) के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। जब से पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) इस फिल्म का हिस्सा बनी है तब से ही उन्हें लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि क्या भाई की वजह से उन्हें ये मौका मिला है।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
हाल ही में इस फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि पश्मीना रोशन को इस फिल्म में जगह उनके टैलेंट के आधार पर मिली है और इनके सेलेक्शन में रोशन परिवार का कोई हाथ नहीं था।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि पश्मीना रोशन जब ऑडिशन देने गई थीं तो उनको चुनने से पहले 12 लोगों ऑडिशन दे चुके थे। लेकिन निर्माता को उनकी एक्टिंग ही सबसे अच्छी लगी और उन्होंने पश्मीना को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
रमेश तौरानी ने कहा था कि उन्होंने इस बात का खुलासा सेलेक्शन होने के बाद भी नहीं किया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान न तो राजेश रोशन का उन्हें कॉल आया और ना तो ऋतिक रोशन ने उन्हें कॉल किया।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि पश्मीना रोशन अपने बड़े भाई ऋतिक रोशन के साथ बेहद ही प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वो ऋतिक रोशन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
पश्मीना रोशन इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म में रोहित सराफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल के साथ के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications