Home / Photos
कौन हैं इकरा हसन जिन्होंने सांसद बनते ही हिंदू भक्तों के लिए संसद में रखी बड़ी मांग, अब पूरा देश कर रहा है वाह-वाही
यूपी की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन चौधरी ने गुरुवार 25 जुलाई को लोकसभा में अपना पहली स्पीच दी। उनका दिया गया पहला भाषण ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उन्होंने अपने पहले ही भाषण में हिंदू भक्तों के लिए संसद में ऐसी मांग रखी, जिसे सुनकर पूरा देश उनकी वाह-वाही कर रहा है।
1/6
Photo Credit: Instagram
Share
उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से सपा की सांसद इकरा हसन ने गुरुवार को लोकसभा में पहला भाषण दिया था। इस भाषण में उन्होंने हिंदू भक्तों के लिए कुछ ऐसी डिमांड की जिसे सुनने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
2/6
Photo Credit: Instagram
Share
दरअसल, एक मुस्लिम सांसद होने के बाद भी उन्होंने हिंदूओं के लिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि धन्यवाद सभापति आपने मुझे सांसद में बोलने का मौका दिया, इसलिए सबसे पहले मैं अपने क्षेत्र की ऐसी परेशानी सदन में रखना चाहूंगी, जिसका सरोकार जन-जन से है।
3/6
Photo Credit: Instagram
Share
उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र कैराना में रेल मंत्रालय से संबंधित विभिन्न समस्याएं काफी लंबे वक्त से चल रही है। इनका पूरा कराया जाना, आम आदमी की सुविधा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पानीपत-कैराना-मेरठ रेल मार्ग का सर्वे कई बार कराया जा चुका है लेकिन अभी तक इस मार्ग पर कार्य शरू नहीं हुआ है। यूपी हरियाणा को जोड़ने वाला यह रेल मार्ग बेहद आवश्यक है।
4/6
Photo Credit: Instagram
Share
इकरा हसन ने वैष्णो देवी पर बात करते हुए कहा कि शामली से प्रयागराज तक और शामली से वैष्णो देवी तक नई ट्रेनों की चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हाई कोर्ट का होना और वैष्णो देवी धार्मिक स्थल होने के साथ, दोनों क्षेत्रों में कनेक्टिविटी होना बहुत जरूरी है।
5/6
Photo Credit: Instagram
Share
इकरा हसन चौधरी ने आगे कहा कि अंत में दिल्ली शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर कई जगहों पर रेलवे पुलों का निर्माण जरूरी है। अध्यक्ष जी, मैं आपके माध्यम से रेल मंत्री जी से अनुरोध करूंगी कि वह इन समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाएं।
6/6
Photo Credit: Instagram
Share
सपा सांसद इकरा हसन चौधरी काफी पढ़ी लिखी हैं, उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से बीए और DU से कानून की डिग्री भी ली है। इसके अलावा उन्होंने अपना पीएचडी प्रस्ताव 'भारत के संसदीय लोकतंत्र की फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली का एक अध्ययन' प्रस्तुत किया था।


Click it and Unblock the Notifications