Home / Photos
Vicky kaushal Chhaava: बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में से एक बनी 'छावा', टॉप 3 में आने के लिए सिर्फ इतनी करनी होगी कमाई?
By Love Gaur
Vicky kaushal Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। 14 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी है। दमदार कहानी, भव्य सेट और शानदार अभिनय की बदौलत यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है।
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
14 फरवरी को रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और अब यह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है। अब यह टॉप 3 में एंट्री करने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
छावा फिल्म ने रिलीज़ के बाद से ही एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया। पहले ही हफ्ते में इसने जबरदस्त कमाई की और अब तक के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म जल्द ही टॉप 3 में एंट्री कर सकती है।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
छावा फिल्म की अब तक की कमाई बात करें तो मूवी ने पहला हफ्ते 225.8 करोड़, दूसरे हफ्ते 186.18 करोड़, तीसरे हफ्ते 84.94 करोड़ और चौथा वीकेंड पर 6.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं 27वें दिन तक फिल्म की कुल कमाई 546.54 करोड़ हो चुकी है।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
वहीं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में में 'छावा' ने अब तक शाहरुख खान की 'पठान' को पछाड़ते हुए चौथे नंबर पर जगह बना ली है। अब इसका अगला टारगेट टॉप 3 में जगह बनाना है।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
हिंदी सिनेमा की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में जवान – 640.25 करोड़, स्त्री 2 – 597.99 करोड़, एनिमल – 553.87 करोड़, अब छावा – 546.54 करोड़ (और बढ़ रही है) इसके बाद पठान – 543.09 करोड़ के शामिल है।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
अब 'छावा' को एनिमल को पछाड़ने के लिए सिर्फ 7 करोड़ रुपये और कमाने हैं। फिल्म जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, अगर इसकी यही रफ्तार जारी रही, तो यह फिल्म 'एनिमल' को पछाड़ते हुए टॉप 3 में जगह बना सकती है। दावा किया जा रहा है छावा जल्द ही टॉप 3 में एंट्री कर सकती है।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे ऐतिहासिक योद्धा संभाली महाराज की जिंदगी पर आधारित है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसमें विक्की कौशल ने योद्धा का किरदार निभाया है। जबकि अक्षय खन्ना एक दमदार औरंगजेब की भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और डायना पेंटी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications