Home / Photos
'सोनपरी' की 'फ्रूटी' का बदला लुक, सालों बाद परी और अल्टू अंकल के साथ फोटोज देखकर फैंस हुए Shocked
'सोनपरी' किसने नहीं देखा होगा भला! ये 90 के दशक का सबसे फेमस शो था जोकि बच्चों को काफी पसंद था। इसका हर एक एपिसोड देखने के लिए बच्चे काफी बेताब रहते थे। यह शो स्टार प्लस में आता था और इसने टीवी पर 4 साल तक राज किया। अब हाल ही में शो की फ्रूटी, परी और अल्टू अंकल ने सालों बाद रियूनियन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक देखकर फैंस शॉक्ड हो गए हैं। देखें फोटोज...
1/6
Photo Credit: Social Media
Share
90 के दशक का पॉपुलर शो सोनपरी हर दूसरे घर में बच्चों का पसंदीदा शो हुआ करता था। इस शो ने टीवी में करीब 4 साल तक राज किया था। इस शो की फ्रूटी यानी तन्वी हेगड़े का सालों बाद बदला हुआ लुक देखकर फैंस दंग रह गए हैं।
2/6
Photo Credit: Social Media
Share
हाल ही में सोशल मीडिया पर शो की फ्रूटी, परी और अल्टू अंकल के सालों बाद रियूनियन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां तीनों को साथ देखकर फैंस को सोनपरी शो की याद आ गई।
3/6
Photo Credit: Social Media
Share
फोटोज में आप देख सकते हैं तन्वी ने शो की पुरानी यादों को ताजा किया है। वहीं, सोनपरी शो की को-स्टार मृणाल कुलकर्णी और अशोक लोखंडे के साथ नजर आ रही हैं।
4/6
Photo Credit: Social Media
Share
तन्वी ने पुरानी और नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें सभी एक जैसा पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। पुरानी यादों को ताजा करने वाली इस रियूनियन ने शो में बिताए गए उस समय की यादों को ताजा कर दिया है।
5/6
Photo Credit: Social Media
Share
इस शो में क्यूट सी दिखने वाली फ्रूटी अब बड़ी हो गई है और बहुत ही सुंदर भी। बता दें कि तन्वी हेगड़े शो पर अपनी लेटेस्ट फोटोज अक्सर शेयर भी करती रहती हैं।
6/6
Photo Credit: Social Media
Share
तन्वी हेगड़े अब 24 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपनी थ्रौबेक सोनपरी शो की यादें इंस्टाग्राम हेंडल में शेयर की हैं। आपको बताते चलें कि यह शो बच्चों का फेवरेट हुआ करता था। इस शो में फ्रूटी के साथ हमेशा अल्टू अंकल और परी रहते थे। हलांकि उनका बॉन्ड भी फैंस को खूब पसंद आता था।


Click it and Unblock the Notifications