Home / Photos
इस खूबसूरत एक्ट्रेस को 15 साल की उम्र में हुआ प्यार, नाबालिग उम्र में घर से भागी, बिना शादी हुई प्रेग्नेंट फिर 2 बार रचाया ब्याह
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों को दीवाना बनाया हुआ था। बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी चाहने वालों की फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी लंबी है। पूजा ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस के इस राज के बारे में कि 15 साल की छोटी सी उम्र में ही एक्ट्रेस को प्यार हो गया था, जिसके लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी आए दिन अपने लुक्स के कारण चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनके फोटोज पर प्रतिक्रियाएं देते हैं। चलिए आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर कुछ ऐसी बाते बताएंगे, जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
पूजा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत कयामत नाम के टीवी शो से की थी। इस सीरियल में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने करियर में 27 से ज्यादा सीरियल में काम किया है।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
आज हम आपको उनके निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते बताने जा रहे हैं। अभिनेत्री पूजा बनर्जी 15 साल की उम्र में घर से भाग गई थी और इसका कारण ये था कि उन्हें कम उम्र में ही प्यार हो गया था। दरअसल, उन्होंने ये बात इंटरव्यू के दौरान कही थी कि वह अपने प्यार की खातिर घर से भाग गई थी और फिर मुंबई आने के बाद उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया जिसके बाद उन्हें काफी सक्सेस मिली थी।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
बता दें कि एक्ट्रेस ने पहली शादी अरुनोय चक्रबर्ती से की थी। हालांकि उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली और फिर साल 2013 में दोनों अलग हो गए थे। लेकिन पूजा बनर्जी इतना सब होने के बाद भी नहीं रुकी और अपने करियर में उन्होंने काफी ऊंचाइयां हासिल की थी।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
लेकिन 3 साल पहले पूजा बनर्जी अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में आई थी। दरअसल, पूजा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्हों साल 2020 में बेटे को जन्म दिया था।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
पूजा ने टीवी के जाने माने एक्टर कुणाल के साथ साल 2021 में शादी की थी। बता दें कि उन्होंने बच्चा होने के 1 साल बाद एक दूसरे से शादी की। उन्होंने ये बात बताई भी थी कि कोविड होने के कारण वो दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
एक्ट्रेस पूजा बनर्जी भले ही टीवी सीरियल्स में इन दिनों नहीं दिखाई दे रही हो लेकिन आए दिन अपने लुक्स से फैंस का अपने हुस्न का दीवाना बनाती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications