Home / Photos
आखिर क्यों 4 सालों से पर्दे से दूर हैं टीवी की 'पार्वती' पूजा बनर्जी, बोलीं- मैं उस शो के लिए कोई भी कमिटमेंट नहीं दे सकती...
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को कौन नहीं जानता भला! उन्होंने एतिहासिक शो देवों के देव महादेव में अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बना दिया था। एक्ट्रेस भले ही 4 सालों से एक्टिंग से दूर हैं लेकिन आए दिन फैंस के बीच अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने 4 साल से टीवी से गायब रहने की वजह बताई है। आइए बताते हैं पूरी बात...
1/6
Photo Credit: banerjeepuja/ Instagram
Share
एक्ट्रेस पूजा बनर्जी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस भले ही छोटे पर्दे से इन दिनों दूर हैं, लेकिन लोग आज भी उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने 4 साल से टीवी से दूरी बनाने को लेकर खुलासा किया है। आइए बताते हैं पूरी बात...
2/6
Photo Credit: banerjeepuja/ Instagram
Share
देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने स्क्रीन से दूरी सोच समझकर बनाई है। उन्होंने बोला कि 4 साल पहले जब मैंने बेटे को जन्म दिया तभी सोच लिया था कि मैं अपना पूरा समय बेटे को दूंगी।
3/6
Photo Credit: banerjeepuja/ Instagram
Share
इसके आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मैं डेली सोप करना शुरू करती तो मैं अपने बेटे को बिल्कुल भी टाइम नहीं दे पाती। ये ही नहीं आज भी मैं उसको पूरा समय देने के लिए काफी स्ट्रगल कर रही हूं और बहुत कम समय दे पाती हूं। मुझे इस बात पर काफी गिल्ट भी होता है।
4/6
Photo Credit: banerjeepuja/ Instagram
Share
पूजा ने बातचीत के दौरान कहा कि जब आप मां बन जाते हो तो आपकी पूरी दुनिया बच्चे के आस-पास ही घूमती रहती है। मुझे जब भी वक्त मिलता है तो मैं अपने बेटे को देना प्रेफर करती हूं और अगर एक्टिंग में आ जाऊंगी तो मुझे 30 के 30 दिन उसको देने पड़ेंगे।
5/6
Photo Credit: banerjeepuja/ Instagram
Share
इसके बाद एक्ट्रेस ने बोला कि व्यूअर्स भले ही शो को रोज एन्जॉय करते हैं पर वो लोग कभी हम लोगों का हार्डवर्क और मेहनत नहीं देखते हैं। हमे ब्रेक नहीं मिला करते इसलिए मैं अभी टीवी से दूर हूं। वहीं, एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि आने वाले समय में टीवी पर वापसी कर सकती हूं। साथ ही मुझे इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि मैं कितना समय दे सकती हूं।
6/6
Photo Credit: banerjeepuja/ Instagram
Share
मैं उस शो के लिए कोई भी कमिटमेंट नहीं दे सकती जो मुझे मेरे बेटे से दूर करे। जबसे मेरा बेचा पैदा हुआ है मैं तब से ही प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस बिठाने की कोशिश कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications