Home / Photos
लिपस्टिक लगाने के लिए हो रहे हैं कन्फ्यूज? ये ट्रेंडिंग लिप शेड करें ट्राई लुक पर लगेगा चार चांद
खुद को सुंदर और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए लड़कियां और महिलाएं कई मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप का टचअप कम हो तो चलेगा लेकिन एक ऐसी चीज है जिसके बिना मेकअप बिल्कुल अधूरा लगता है वो है लिपस्टिक। ये एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जोकि महिलाओं के श्रंगार का अटूट हिस्सा होती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अक्सर परफेक्ट लिप कलर को लेकर कन्फ्यूज हो जाती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही ट्रेंडिंग लिप कलर लेकर आए हैं जो पार्टी से लेकर ऑफिस में जाने तक के लिए परफेक्ट च्वॉइस हो सकता है।
1/6
Photo Credit: Social Media
Share
महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है और दोस्तों के बीच खुद को अच्छा और सुंदर दिखाने के लिए वो कई सारे प्रोडक्ट्स का यूज भी करती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा अगर उन्हें किसी चीज की कन्फ्यूजन रहती हैं तो वो है लिपस्टिक शेड। चलिए आज हम आपको ऐसे ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड बताएंगे जिन्हें आप किसी भी आउटफिट में ट्राई कर सकते हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
2/6
Photo Credit: Social Media
Share
अपने मेकअप लुक को और भी ज्यादा ग्लोइंग लुक देने के लिए लोग अलग-अलग तरह की लिपस्टिक लगाते हैं। कुछ लोगों को लाइट शेड तो कुछ लोगों को न्यूड शेड काफी पसंद होता है। दोनों ही शेड आपके लुक को काफी खूबसूरत बनाता है।
3/6
Photo Credit: Social Media
Share
रेड लिपस्टिक शेड: ये शेड ऐसा है जिसे लगाकर आप बोल्ड और कॉन्फिडेन्ट दिखाई देती हैं। अगर आपका स्किन टोन फेयर हैं तो ब्लड रेड, टमेटो रेड कलर आप पर काफी सूट करेंगे। पार्टी या आउटिंग से लिए भी ये लिप्सटिक च्वॉइस आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
4/6
Photo Credit: Social Media
Share
कॉफी ब्राउन लिपस्टिक: ब्राउन लिप्सटिक में भी कई तरह के शेड होते हैं। इसमें न्यूड ब्राउन शेड या फिर डीप ब्राउन जैसे कलर होते हैं जोकि आपके हर एक स्टाइल पर जंचता है। अगर आप लाइट कपड़े पहन रहे हैं तो ब्राउन लिपस्टिक आपके लिए बेस्ट च्वॉइस हो सकती है।
5/6
Photo Credit: Social Media
Share
न्यूड शेड लिपस्टिक: इन दिनों न्यूड शेड लिपस्टिक का ट्रेंड चल रहा है। ये कलर फेयर स्किन टोन वाली महिलाओं पर काफी शानदार लगेगा। ना सिर्फ ऑफिस जाने वाली महिलाएं बल्कि कॉलेज जाने वाली यंग गर्ल्स भी इसे लगा सकते हैं। ये न्यूड शेड कलर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
6/6
Photo Credit: Social Media
Share
पर्पल शेड लिपस्टिक: आजकल इस शेड की लिपस्टिक का काफी ट्रेंड चल रहा है। अगर आपको डार्क शेड लगाना पसंद है तो आप ये कलर ट्राई कर सकते हैं। इसमें भी आप काफी शेड ट्राई कर सकते हैं जैसे वॉयलेट, लेवेंडर और पल्म कलर। ये आपके लुक को काफी यूनीक और क्लासी बना सकता है।


Click it and Unblock the Notifications