Home / Photos
Thursday Throwback: 40 साल पहले अपने हुस्न की बिजलियां गिराती थीं बॉलीवुड की क्वीन रेखा, तस्वीरें देख फिदा हो जाएंगे आप
By Kusum Bhatt
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कभी राज करने वाली एक्ट्रेस रेखा को खूबसूरती के मामले में कोई एक्ट्रेस मात नहीं दे पाती थी। एक्ट्रेस जितनी खूबसूरत थीं, उतनी ही टैलेंटेड। आज हम आपको एक्ट्रेस की कुछ ऐसी पुरानी तस्वीरें दिखाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
1/9
Photo Credit: Instagram
Share
बॉलीवुड पर एक समय में राज करने वाली एक्ट्रेस रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। हालांकि बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रेखा रख दिया। और इसी नाम ने उन्हें ऐसी पहचान दिलाई कि आज एक्ट्रेस का नाम ही काफी है।
2/9
Photo Credit: Instagram
Share
अपने करियर में रेखा ने एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक वक्त पर इंडस्ट्री में रेखा का सिक्का चलता था। रेखा न सिर्फ खूबसूरत बल्कि टैलेंटेड एक्ट्रेस भी रही हैं।
3/9
Photo Credit: Instagram
Share
रेखा की उम्र आज 68 साल है मगर उनकी खूबसूरती आज भी वैसी ही बरकरार है, जैसी पहले हुआ करती थी। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक स्टार्स के साथ काम किया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी उन्होंने काफी फिल्में की हैं।
4/9
Photo Credit: Instagram
Share
रेखा ने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 15 साल की उम्र से की थी। उनकी पहली फिल्म अंजाना थी। रेखा ने विश्वजीत चटर्जी के साथ 5 मिनट का एक किसिंग सीन किया था, जिसने उन्हें जबरदस्त सुर्खियों में ला दिया।
5/9
Photo Credit: Instagram
Share
बताते चलें कि इस सीन के बाद रेखा बेहोश हो गई थीं। क्योंकि वे बहुत ही ज्यादा घबराई हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो बार बार उन्हें रीटेक लेना पड़ा था। घबराहट उनके चेहरे पर साफतौर पर नजर आ रही थी।
6/9
Photo Credit: Instagram
Share
रेखा की पुरानी तस्वीरों पर आप नजर डालेंगे तो लगेगा कि आजकल एक्ट्रेस तमाम तरह की सर्जरी करवाकर भी इतनी खूबसूरत नहीं बन पातीं जितनी रेखा उस समय एकदम नेचुरल थीं।
7/9
Photo Credit: Instagram
Share
रेखा हर लिबास में बेहद खूबसूरत लगती थीं। फिर चाहे वो इंडियन हो या फिर कोई वेस्टर्न ड्रेस। एक्ट्रेस खुले बालों में मानो किसी हूर की परी से कम नहीं लगती थीं। यूं ही नहीं इंडस्ट्री के तमाम सितारे उनपर दिल हार बैठे थे।
8/9
Photo Credit: Instagram
Share
इस तस्वीर में रेखा बहुत मासूम सी लग रही हैं। रेखा की उम्र तब बहुत ज्यादा नहीं थी। उन्होंने इंडस्ट्री में बस कदम ही रखा था। रेखा के फोटोशूट इस बात की साफ गवाही देते हैं कि एक्ट्रेस अपने समय में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत थीं।
9/9
Photo Credit: Instagram
Share
ये रेखा की बचपन की तस्वीर है, जिसमें वे बहुत ही प्यारी और मासूम नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये फोटो फैनपेज पर शेयर की गई है। इसमें उनकी उम्र 1 साल के आसपास की ही रही होगी। किसे पता था कि ये छोटी सी बच्ची एक वक्त पर पूरी इंडस्ट्री में राज करेगी।


Click it and Unblock the Notifications