Home / Photos
T20 Worldcup 2024: अफगानिस्तान का करिश्माई सफर खत्म, निराशा में डूबे अफगान, हालत देख रो पड़ेगा आपका दिल
T20 Worldcup 2024 में अफगानिस्तान की टीम का करिश्माई सफ़र हार के साथ खत्म हो गया है। आज 27 जून को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हारकर अफगान टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले राशिद खान के नेतृत्व वाली इस टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाई और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने में भी कामयाब रहे।
1/6
Photo Credit: Social Media
Share
T20 Worldcup 2024 में अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई है। इस हार के बाद अफगान टीम का टी20 विश्वकप जीतने का सपना भी चकनाचूर हो चुका है।
2/6
Photo Credit: Social Media
Share
टी20 विश्वकप अफगानिस्तान का सफ़र करिश्माई रहा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि राशिद खान के नेतृत्व में अफगान टीम विश्वकप का सेमीफाइनल खेलेगी।
3/6
Photo Credit: Social Media
Share
हालांकि सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का प्रदर्शन उनके इस पूरे टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन के अनुरूप नहीं रहा। सेमीफाइनल में टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए लड़ने के लायक भी स्कोर नहीं बना पाई और महज 56 रनों पर ढेर हो गई।
4/6
Photo Credit: Social Media
Share
दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों के मामूली लक्ष्य को 1 विकेट खोकर हासिल कर दिया और इस विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। अब मैच खत्म होने के बाद अफगान टीम के खिलाड़ियों के निराश और मायूस चेहरे उनकी हार की त्रासदी को बयां कर रहे हैं।
5/6
Photo Credit: Social Media
Share
अफगानिस्तान की पूरी टीम निराशा के गर्त में डूबी हुई नजर आ रही है। खिलाड़ियों के हारे हुए निराश चेहरे साफ़ बयां कर रहे हैं कि उनकी टीम ने किस बड़े मौके को गंवाया है।
6/6
Photo Credit: Social Media
Share
सोशल मीडिया पर अफगान खिलाड़ियों के निराश चेहरों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। क्रिकेट फैंस का मानना है कि अफगानिस्तान ने पूरे विश्वकप में शानदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को भी पटखनी दी। लेकिन सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन अगर बेहतर होता तो वह दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर दे सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications