Home / Photos
अगर उस रात बिजली नहीं कटती तो श्रीदेवी से होती रजनीकांत की शादी, एक वहम से अधूरा रह गया एक्टर का प्यार
एक्टर रजनीकांत सिर्फ दक्षिण भारतीय ही नहीं बल्कि पैन इंडिया सुपरस्टार हैं। हिंदी भाषी में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रजनीकांत अपने सफल फिल्मी करियर में कई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम कर चुके हैं। एक्टर ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी 19 फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद और सराहा जाता था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे रजनीकांत श्रीदेवी के प्यार में पड़ गए थे और उनसे शादी करना चाहते थे...
1/7
Photo Credit: Social Media
Share
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के चलते लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर थीं। उन्होंने अपनी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया था। ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि एक्ट्रेस ने साउथ की फिल्मों में भी बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। चलिए आज हम आपको रजनीकांत और श्रीदेवी के बीच गहरी दोस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे साउथ के सुपरस्टार श्रीदेवी के प्यार में दीवाने हो गए थे।
2/7
Photo Credit: Social Media
Share
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ना सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। बता दें कि रजनीकांत ने श्रीदेवी के साथ 19 फिल्मों में काम किया था, और उस दौरान काम करते हुए वो कब उनके प्यार में पड़ गए थे उन्हें खुद ही नहीं पता चला।
3/7
Photo Credit: Social Media
Share
पहली बार श्रीदेवी और रजनीकांत ने फिल्म 'मूंदरू मुदिचू' में साथ काम किया था। एक्ट्रेस उस समय महज 13 साल की थीं और रजनीकांत 25 साल के थे। इस फिल्म में श्रीदेवी ने उनकी सौतेली मां का किरदार निभाया था।
4/7
Photo Credit: Social Media
Share
आपको बताते चलें कि श्रीदेवी और रजनीकांत काफी गहरे दोस्त थे और सुपरस्टार कब उनके प्यार में पड़ गए उन्हें खुद भी नहीं पता चला। रजनीकांत और श्रीदेवी के बीच पुराना रिश्ता था। दरअसल, श्रीदेवी की मां से रजनीकांत का पुराना कनेक्शन था।
5/7
Photo Credit: Social Media
Share
रजनीकांत श्रीदेवी से उम्र में 13 साल बड़े थे और ये ही कारण है कि वो उन्हें लेकर काफी ज्यादा पजेसिव थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और जैसे-जैसे दोनों साथ काम करते गए रजनीकांत के मन में उनके लिए फीलिंग्स बढ़ने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब श्रीदेवी 16 साल की थीं तो रजनीकांत ने श्रीदेवी की मां से उनसे शादी करने पर विचार करने के लिए कहा था।
6/7
Photo Credit: Social Media
Share
एक इटरव्यू के दौरान साउथ फिल्मों के प्रोडूसर डायरेक्टर के. बालाचंदर ने बताया कि रजनीकांत श्रीदेवी के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अभिनेत्री के घर जाकर उनको शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया था।
7/7
Photo Credit: Social Media
Share
रजनीकांत और उनके दोस्त के. बालाचंदर जब श्रीदेवी के गृह प्रवेश के दौरान उनके घर गए तो वहां पहुचते ही उनकी बिजली चली गई थी, जिससे पूरे घर में अंधेरा हो गया था और रजनीकांत को ये अशुभ संकेत लगा जिस वजह से उन्होंने श्रीदेवी को प्रपोज नहीं किया था और वो चुपचाप अपने घर वापिस लौट आए थे।


Click it and Unblock the Notifications