वो स्टार एक्ट्रेस जिसकी नौकरों ने ही कर दी हत्या, घर के बाथरूम में सड़ती रही लाश, मंजर देख थर्रा उठे थे लोग
फिल्मी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी मर्डर मिस्ट्री के बारे कुछ लोगों को खबर है वहीं कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी मौत अब तक रहस्यमयी बनी हुई है। आज हम आपको इस कहानी में साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका कत्ल उनके ही नौकरों ने कर दिया था। साथ ही उनकी मां को भी कातिलों ने नहीं छोड़ा। मलयालम फिल्मों की फेमस अभिनेत्री का इतनी बेरहमी से मर्डर किया था कि उनकी मां और अभिनेत्री की लाश घर के बाथरूम में सड़ती रही थी।
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक उस समय पुलिस ने बताया था कि लाश मिलने वाले दिन से 4 दिन पहले उनकी और उनकी मां की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में पता लगा कि रानी पद्मिनी की गर्दन, पेट और छाती पर चाकुओं से वार के 12 निशान थे, जबकि मां के शरीर पर 14 घाव थे। दोनों की ही डेडबॉडी 10 दिन तक मोर्चरी में ही पड़ी रहीं लेकिन उन्हें कोई लेने नहीं आया, इस वजह से एक मलयालम एक्टर नेदोनों लाशों का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस ने जपराज नाम के जिस शख्स को कार का ड्राइवर रखा था, वह पेशेवर अपराधी था और गाड़ियों की चोरी करने में माहिर था। जपराज ने ही रानी पद्मिनी की हत्या के बाद उनकी कार चुरा ली थी।


Click it and Unblock the Notifications