Sidhu Moosewala Brother: एक साल के हुए छोटे सिद्धू, पगड़ी पहने क्यूट शुभदीप ने काटा केक, तस्वीरें देख फैंस को आई रह-रह कर मूसेवाला की याद
Sidhu Moosewala Brother Birthday: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप का पहला जन्मदिन मानसा हवेली में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर मूसेवाला परिवार के करीबी लोगों के अलावा बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक भी पहुंचे। शुभदीप की क्यूट फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। देखिए एक झलक...
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी नजर आए।
मार्च 2024 में, सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब 22 महीने बाद, उनके माता-पिता ने एक बेटे का स्वागत किया। मूसेवाला की मां ने बेटे की मौत के बाद 58 साल की उम्र में IVF तकनीक के जरिए गर्भधारण किया और 17 मार्च 2024 को शुभदीप सिंह सिद्धू को जन्म दिया।
जन्मदिन समारोह के दौरान, शुभदीप ने काले रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ था जिसपर छोटी सी गुलाबी पगड़ी चार चांद लगा रही थी। केक काटने के दौरान शुभदीप की मां चरण कौर ने उन्हें गोद में लिया हुआ था, जबकि पिता बलकौर सिंह उनके पास में खड़े थे।
बीते साल बेटे के जन्म की सुचना देते हुए बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "लाखों-करोड़ों शुभदीप से प्रेम करने वालों की दुआओं से अकाल पुरख ने हमें शुभ के लिए छोटा भाई दिया। वाहेगुरु की कृपा से परिवार स्वस्थ है, और हम सभी शुभचिंतकों के प्यार के लिए आभारी हैं।"
सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पेज Sahibpartap Singh Sidhu के जरिए शेयर की जाती रहती हैं। बेहद ही क्यूट, शुभदीप छोटी सी पगड़ी में और भी ज्यादा प्यारे लगते हैं।
होली के मौके पर शेयर की गईं शुभदीप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सफेद कुर्ता-पजामा पहने शुभ, नीली पगड़ी में नजर आ रहे हैं। उनके पैरों में मोजरी के साथ-साथ गालों पर गुलाल लगा हुआ है जो उन्हें और भी प्यारा बना रहा है।


Click it and Unblock the Notifications