Home / Photos
इधर हमलावर से दो-दो हाथ कर रहे थे Saif Ali Khan, उधर इन 3 लोगों के साथ जमकर पार्टी कर रहीं थी पत्नी करीना कपूर, जानिए कौन थे वो तीन लोग?
एक्टर सैफ अली खान पर बीते दिन गुरुवार को चोर ने घर में घुसकर चाकू से हमला किया। इसके बाद उन्हें तुरंत ही मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब वो खतरे से बाहर हैं। ऐसे में अब हाल ही में करीना कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि क्या हमले के वक्त करीना घर पर मौजूद नहीं थी। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी बात...
1/6
Photo Credit: PTI
Share
बीते दिन गुरुवार को सैफ अली खान पर हमलावार ने घर में घुसकर चाकू से वार किया था, जिसके बाद उन्हें देर रात 3.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अब एक्टर खतरे से बाहर हैं। अब हाल ही में करीना कपूर को लेकर लोग यह बात कर रहे हैं कि जिस वक्त पति पर हमला हुआ था तो एक्ट्रेस उस वक्त कहा थीं। एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर फैंस भी काफी शॉक्ड हो गए हैं। जानिए आखिर कौन थे वो तीन लोग जिनके साथ करीना कपूर पार्टी कर रही थीं।
2/6
Photo Credit: PTI
Share
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बांद्रा वाले घर में तैमूर और जेह के साथ रहते हैं। एक्ट्रेस ने हमले से कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने टेबल पर कुछ ड्रिंक की फोटो शेयर की है।
3/6
Photo Credit: PTI
Share
एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखते ही लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि जिस वक्त सैफ अली खान पर हमला हो रहा था उस वक्त करीना कपूर खान पार्टी कर रही थीं।
4/6
Photo Credit: PTI
Share
बता दें कि हमले से कुछ ही घंटे पहले करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर री-शेयर स्टोरी को शेयर किया है। इस स्टोरी में टेबल पर तीन ड्रिंक रखी हुई है। इस स्टोरी को उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने शेयर किया था, जिसके बाद करीना ने उसे री-शेयर किया।
5/6
Photo Credit: PTI
Share
उनकी इस पार्टी में रिया कपूर और सोनम कपूर भी शामिल थीं। इसके बाद लोगों ने बातें करनी शुरू कर दी। लोगों के जहन में एक ही सवाल आ रहा था कि क्या हमले के वक्त करीना सैफ के साथ नहीं थी।
6/6
Photo Credit: PTI
Share
आपको बता दें कि जब एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ था तो करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर और फ्रेंड्स रिया और सोनम कपूर के साथ घर पर अपनी गर्ल्स नाइट को एन्जॉय कर रही थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने अबतक इसे कंफर्म नहीं किया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना को घर आते समय स्पॉट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications