Home / Photos
Morning Bulletin: एक Click में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/7
Photo Credit: One India
Share
आज देशभर में होने वाले घटनाक्रमों से हम आपको कराएंगे रूबरू। एक क्लिक में जानिए देशभर से जुड़ी बड़ी खबरों के बारे में...
2/7
Photo Credit: One India
Share
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। अयोध्या जा रही सड़क किनारे खड़ी एक बस टेम्पो ट्रेवलर से टकरा गई। इस हादसे में 3 पुरुष समेत एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
3/7
Photo Credit: ANI
Share
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई है। रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई है और 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
4/7
Photo Credit: ANI
Share
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। उनका कहना है कि CCTV फुटेज की जांच होगी, ताकि यह पता चल सके कि भगदड़ से पहले क्या हुआ था।
5/7
Photo Credit: One India
Share
बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल सकते हैं।
6/7
Photo Credit: One India
Share
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों फरवरी के मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। दिन में धूप और रात में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 19-20 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।
7/7
Photo Credit: One India
Share
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब 16 फरवरी के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी तेल की कीमतों को कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications