Home / Photos
Morning Bulletin: एक Click में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/7
Photo Credit: One India
Share
आज देशभर में होने वाले घटनाक्रमों से हम आपको कराएंगे रूबरू। एक क्लिक में जानिए देशभर से जुड़ी बड़ी खबरों के बारे में...
2/7
Photo Credit: One India
Share
प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला चल रहा है। अब तक करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। वहीं, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सड़का हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हो गए हैं।
3/7
Photo Credit: ANI
Share
सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बता दें कि दिल्ली में बोर्ड की परीक्षा के लिए 900 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं।
4/7
Photo Credit: One India
Share
यूपी के संभल में बीते साल शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आज हिंसा के 15 आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी।
5/7
Photo Credit: One India
Share
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ आ रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही कार की बस से टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुआ।
6/7
Photo Credit: PTI
Share
देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। दिन में धूम सुबह शाम तेज हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
7/7
Photo Credit: One India
Share
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब 15 फरवरी के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी तेल की कीमतों को कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications