Home / Photos
Morning Bulletin: एक Click में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/7
Photo Credit: One India
Share
आज देशभर में होने वाले घटनाक्रमों से हम आपको कराएंगे रूबरू। एक क्लिक में जानिए देशभर से जुड़ी बड़ी खबरों के बारे में...
2/7
Photo Credit: ANI
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा से वापस भारत के लिए रवाना हो गए हैं। वो आज रात तक नई दिल्ली लौट आएंगे।
3/7
Photo Credit: ANI
Share
पीएम मोदी से राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने PM मोदी को महान बताया और उन्हें ‘अवर जर्नी टुगेदर’ पुस्तक भेंट की।
4/7
Photo Credit: One India
Share
पुलवामा अटैक को आज 6 साल पूरे हो गए हैं। आज पूरा देश अपने जांबाज शहीदों को याद कर रहा है। वहीं, लोग पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
5/7
Photo Credit: One India
Share
दिल्ली में बीजेपी की सरकार आने के बाद आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर किया जा सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की जांच करेगी।
6/7
Photo Credit: PTI
Share
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम तेज हवाएं चल रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 16 और 17 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे।
7/7
Photo Credit: PTI
Share
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब 14 फरवरी के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी तेल की कीमतों को कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications