Home / Photos
Morning Bulletin: एक Click में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
देश में रोजाना कुछ ना कुछ घटित होता है, उनमें से कुछ घटनाओं का असर सीधा हमारी जिंदगी पर पड़ता है, आज हम आपको देश दुनिया में घटित कुछ बड़ी घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं आज दिनभर की बड़ी खबरें...
1/7
Photo Credit: One India
Share
आज देशभर में होने वाले घटनाक्रमों से हम आपको कराएंगे रूबरू। एक क्लिक में जानिए देशभर से जुड़ी बड़ी खबरों के बारे में...
2/7
Photo Credit: One India
Share
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और एक ट्रक की भीषण टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं, 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस की जानकारी के मुताबिक सोमवार को थाना चित्राहाट इलाके में सहायपुर गांव के पास ये हादसा हुआ।
3/7
Photo Credit: ANI
Share
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आज तीसरे दिन भी AAP की समीक्षा बैठक कर रहे हैं और उनके प्रयासों के लिए भी आभार जता रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर कैलाश से चुनाव हारने वाले पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
4/7
Photo Credit: PTI
Share
देश के पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दोरान उन्होंने एलीसी पैलेस में जेडी वेंस को US का उपराष्ट्रपति बनने पर दी बधाई।
5/7
Photo Credit: PTI
Share
संसद में बजट सत्र के 7 दिन बाद आज 11 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। बता दें कि आज शाम 5 बजे वो लोकसभा में जवाब देंगी। इस दौरान न्यू टैक्स भी बिल भी पेश कर सकती है।
6/7
Photo Credit: PTI
Share
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लगातार मौसम का बदलाव जारी है। दिल्लीवासियों को दिन में गर्मी और रात में ठंड फील होने लगा है। आईएमडी के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
7/7
Photo Credit: One India
Share
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब 11 फरवरी के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी तेल की कीमतों को कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications