Home / Photos
खूबसूरती के मामले में मां से कम नहीं राशा थडानी, जानें किस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं रवीना की बेटी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। दरअसल, राशा थडानी जल्दी ही फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म का 'ऊई अम्मा' गाना भी लोगों के बीच काफी हिट हो गया है। अब राशा को लेकर इंटरनेट पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो इन दिनों भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरी बात...
1/7
Photo Credit: rashathadani/ Instagram
Share
एक्ट्रेस राशा थडानी इन दिनों अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'आजाद' को लेकर फैंस के बीच काफी लाइमलाइट बटौर रही हैं। एक्ट्रेस की फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन लोग उनकी खूबसूरती के पहले से ही दीवाने हुए पड़े हैं।
2/7
Photo Credit: rashathadani/ Instagram
Share
राशा थडानी की फिल्म अबतक रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन उनके डेटिंग की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, खबर ये है कि एक्ट्रेस किसी भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।
3/7
Photo Credit: rashathadani/ Instagram
Share
बता दें कि इन अफवाहों ने तब तूल पकड़ा जब टीम इंडिया के एक क्रिकेटर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और उनकी हर एक तस्वीर को लाइक किया। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इन खबरों को लेकर चुप्पी साध रखी है।
4/7
Photo Credit: rashathadani/ Instagram
Share
एक्ट्रेस राशा थडानी के साथ जिस क्रिकेटर का नाम जुड़ रहा है वो भारतीय टीम के स्पिनर गौतम यादव हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि दोनों गुपचुप डेटिंग कर रहे हैं। जब से उन्होंने एक्ट्रेस को फॉलो किया तभी से लोग हैरान हो गए और कई तरह से कयास भी लगाने शुरू कर दिए थे।
5/7
Photo Credit: rashathadani/ Instagram
Share
बता दें कि राशा थडानी जल्दी ही अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करती दिखाई देंगी। अब इसी बीच राशा के शूटिंग के दौरान की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो सेट पर शूट के साथ पढ़ाई करती हुई भी नजर आ रही हैं।
6/7
Photo Credit: rashathadani/ Instagram
Share
दरअसल, राशा 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तैयारी करती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि उनके 10 दिनों में उनके बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं और उनका पहला पेपर ज्योग्राफी का है।
7/7
Photo Credit: rashathadani/ Instagram
Share
बता दें कि राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। उनकी इस फिल्म में दोनों के बीच प्यारी लव स्टोरी भी दिखाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications