Home / Photos
रवीना की लाडली ने पेरिस में मनाया वेकेशन, मां के साथ राशा थडानी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, हर एक फोटो पर अटका फैंस का दिल!
By Love Gaur
Rasha Thadani Paris Vacation: रवीना टंडन के साथ राशा थडानी ने पेरिस में वेकेशन मनाया। मां और बेटी दोनों मुंबई लौट आईं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके ट्रिप की फोटोज जमकर वायरल हो रही है। फैंस की नजरें राशा की एक फोटो पर पड़ी, जिसकी थाली पर सबकी नजर अटक गई।
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। 19 साल की राशा, जो हाल ही में ‘उई अम्मा’ गाने पर अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं, इस वक्त पेरिस की गलियों में अपना जलवा बिखेर रही हैं।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
राशा थडानी ने अपनी मां रवीना टंडन के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
राशा ने पेरिस में खूब मस्ती की, कभी सड़कों पर घूमते हुए तो कभी झूले का मजा लेते हुए दिखीं। उनकी डाइनिंग टेबल की तस्वीरें देखकर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
एक फैन ने लिखा, "इतना सारा खा लोगे अकेले?" तो वहीं एक ने चुटकी ली, "अरे खाने में मक्खी है, देखो!" लेकिन सबसे ज्यादा तारीफें राशा की खूबसूरती को लेकर हो रही हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, "राशा के आगे पेरिस की ब्यूटी भी फीकी पड़ गई!
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है, जिससे अफवाहें और तेज हो गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि रवीना टंडन और खान परिवार के बीच भी गहरी दोस्ती है।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
राशा सिर्फ अपने ट्रैवल और स्टाइल को लेकर ही नहीं, बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो उनका नाम अरबाज खान के बेटे अरहान के साथ जोड़ा जा रहा है।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
कम ही लोग जानते हैं कि राशा ने अपनी 12वीं क्लास की परीक्षा के दौरान ही फिल्म ‘आजाद’ की शूटिंग की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन राशा के डांस और गानों को लोगों ने खूब पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications