Home / Photos
Rasha Thadani Birthday: 20 की हुईं रवीना की लाडली, फ्लॉप डेब्यू के बाद भी कैसे बनीं सबसे पॉपुलर स्टारकिड?
By Love Gaur
Rasha Thadani 20th Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। राशा की इंडस्ट्री में जमकर चर्चाएं हैं। राशा फ्लॉप फिल्म से डेब्यू के बाद भी स्टारकिड्स में सबसे पॉपुलर बन चुकी हैं। राशा का जन्म 16 मार्च 2005 को हुआ।
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 20वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। महज 19 साल की उम्र में राशा ने फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया। राशा की पहली फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल ना मचा पाई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी देखते ही बनती है।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
16 मार्च 2005 को मुंबई में जन्मी राशा थडानी, 90s की सुपरस्टार रवीना टंडन और बिजनेसमैन अनिल थडानी की बेटी हैं। उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की हैं और बचपन से ही उन्हें डांस और एक्टिंग का शौक रहा है।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
हालांकि राशा की 'आजाद' फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन फिल्म का गाना 'ऊई अम्मा' राशा थडानी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने में उनका डांसिंग अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर राशा ट्रेंड करने लगीं। उनके फैंस ने तो उन्हें "अब तक की सबसे बेस्ट स्टारकिड" तक कह दिया।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
17 जनवरी 2024 को रिलीज हुई फिल्म आजाद एक पीरियड ड्रामा थी, जिसमें राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने डेब्यू किया। फिल्म की कहानी आजादी से पहले के दौर की थी, जिसमें गोविंद नाम के गांव के एक वीर लड़के की कहानी दिखाई गई थी।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
हालांकि, अजय देवगन का कैमियो होने के बावजूद फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिला। कमज़ोर स्क्रिप्ट और डायरेक्शन की वजह से फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। लेकिन इस फिल्म से राशा को जो पहचान मिली, उसने उन्हें इंडस्ट्री में सबसे चर्चित स्टारकिड्स की लिस्ट में शामिल कर दिया।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
हालांकि उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन राशा थडानी को बॉलीवुड से लगातार अच्छे प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डांसिंग टैलेंट को देखकर यह साफ हो गया है कि वह आने वाले समय में एक बड़ी स्टार बन सकती हैं।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
राशा की तुलना पहले से ही सारा अली खान, जान्हवी कपूर और शनाया कपूर जैसी स्टारकिड्स से की जा रही है। उनकी पॉपुलैरिटी और चार्म को देखकर लगता है कि आने वाले सालों में वह बॉलीवुड में एक बड़ी पहचान बना सकती हैं। सोशल मीडिया पर उनके दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications