Home / Photos
Pongal Rangoli Designs: पोंगल में इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं घर का आंगन, पड़ोसी भी करेंगे तारीफ
Pongal Rangoli Designs 2025: दक्षिण भारत में पोंगल का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार फसर की कटाई का उत्सव होता है, जिससे घर में में खुशी, समृद्धि और धान्य की बुवाई की प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने घर को सजाने के लिए रंगोली का डिजाइन बनाते हैं। अगर आप भी रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं जो आपके काम आ सकते हैं।
1/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
हर साल पोंगल का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग इस त्योहार वाले दिन घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए घर के आंगन में रंगोली डिजाइन बनाते हैं। आज हम आपके लिए रंगोली के कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपके इस त्योहार पर चार चांद लगा देगा।
2/6
Photo Credit: Instagram
Share
मंडल रंगोली डिजाइन- इसमें आप चक्र का आकार भी बना सकते हैं। ये पोंगल के त्योहार में पसंदीदा डिजाइन होता है। ये एनर्जी और ब्रह्मांड के संतुलन का प्रतीक होता है।
3/6
Photo Credit: Instagram
Share
कोलम (Kolam) डिज़ाइन: इस डिजाइन को चावल के आटे से हैवी बॉर्डर के साथ बनाते हैं। यह हर पोंगल के समय विशेष रूप से प्रचलित है और इसे घर के आंगन या दरवाजे पर बनाया जाता है।
4/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
मांडना रंगोली डिजाइन- इस रंगोली के डिजाइन को भी आप घर के आंगन पर बना सकते हैं। यह डिजाइन चुना या चाक के पेस्ट से बनाया जाता है। ये डिजाइन बनने के बाद काफी खूबसूरत दिखता है।
5/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
झोटी और चिता रंगोली- यह उड़ीसा में बनाई जाने वाली सबसे फेमस रंगोली है। झोटी और चिता रंगोली और रंगोली से काफी अलग है। इसको बनाने के लिए अलग-अलग तरह का कलर यूज होता है। वहीं, व्हाइट बॉर्डर देने के लिए इसमें चावल का तरल पेस्ट यूज करते हैं। यह डिजाइन भी आप प्रवेश द्वार के बाहर बना सकते हैं, जोकि दिखने में काफी खूबसूरत लगता है।
6/6
Photo Credit: Whatsapp / Meta AI
Share
अल्पना रंगोली- इस डिजाइन को बनाना काफी आसान है। इसमें फूल की पत्तियां और बॉर्डर में चावल का पाउडर या फिर पेस्ट भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। अलग-अलग रंग से फूल जैसे डिजाइन बनाकर आप इस रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications