Home / Photos
PM Modi ने 2014 से अब तक स्वतंत्रता दिवस पर किन कपड़ों में फहराया तिरंगा? तस्वीरों के जरिए देखिए पगड़ी और लुक्स की खास झलक
PM Modi Independence Day Attire: 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी हर साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। लेकिन इस खास दिन पर उनकी एक और पहचान है रंग-बिरंगी पगड़ी और पारंपरिक पहनावा, जो हर बार अलग और चर्चा में रहता है। ये पगड़ियां न सिर्फ उनके लुक को खास बनाती हैं, बल्कि देश की विविध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक भी होती हैं। हर साल उनके पहनावे में एक नया रंग और कहानी छिपी होती है, जिसे देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए डालते हैं अब तक के इन 12 लुक्स पर एक नजर...
1/12
Photo Credit: PTI
Share
2014- जोधपुरी बांधेज से शुरुआत: पहले स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल और हरे रंग की जोधपुरी बांधेज पगड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने ऑफ-व्हाइट खादी कुर्ता और चूड़ीदार पहनकर सादा लेकिन पारंपरिक अंदाज दिखाया।
2/12
Photo Credit: PTI
Share
2015-पीली पगड़ी, लंबी लट: दूसरे साल उन्होंने पीली रंग की पगड़ी पहनी, जिसमें रंगीन रेखाओं का पैटर्न और लंबी लट थी। इसके साथ कुर्ता और मोदी जैकेट ने उनके लुक को और खास बनाया।
3/12
Photo Credit: PTI
Share
2016: इस साल पीएम मोदी ने गुलाबी और पीले रंग की टाई-डाई पगड़ी पहनी। सफेद हाफ-स्लीव कुर्ता उनके हल्के-फुल्के अंदाज को दर्शा रहा था।
4/12
Photo Credit: PTI
Share
2017-चमकीली पीली पगड़ी: पीली पगड़ी पर लाल और सुनहरे पैटर्न के साथ लंबी लट वाला यह लुक काफी आकर्षक था। उन्होंने बेज रंग का बैंडगला कुर्ता पहना।
5/12
Photo Credit: PTI
Share
2018-केसरिया-लाल पैटर्न: इस बार उन्होंने केसरिया रंग की पगड़ी पहनी, जिसमें लाल पैटर्न और लंबी लट थी। सफेद कुर्ता और जियोमेट्रिक बॉर्डर वाला स्टोल भी उनके साथ था।
6/12
Photo Credit: PTI
Share
2019-बहुरंगी अंदाज: पीला, लाल, हरा और नारंगी रंगों वाली बहुरंगी पगड़ी के साथ उन्होंने समृद्ध पैटर्न वाला स्टोल पहना, जो उनके लुक को जीवंत बना रहा था।
7/12
Photo Credit: PTI
Share
2020-कोविड काल का सादा लुक: इस वर्ष उन्होंने केसरिया और क्रीम रंग की पगड़ी पहनी। सफेद कुर्ता-चूड़ीदार के साथ नारंगी-सफेद स्कार्फ, जिसे मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता था।
8/12
Photo Credit: PTI
Share
2021-तिरंगे की झलक: केसरिया और लाल पैटर्न वाली पगड़ी में गुलाबी लट थी। सफेद कुर्ता-चूड़ीदार के साथ नीला जैकेट और स्टोल उनके लुक का हिस्सा था। इस साल पीएम की लंबी दाढ़ी भी आकर्षण का केंद्र बनी।
9/12
Photo Credit: PTI
Share
2022-तिरंगा थीम: सफेद पगड़ी पर ऑरेंज और ग्रीन रंगों की सजावट थी। इसके साथ सफेद कुर्ता-चूड़ीदार और पाउडर-ब्लू जैकेट पहना गया।


Click it and Unblock the Notifications