Home / Photos
Pahalgam Terror Attack: गोलियों की गूंज और मासूमों के खून से सनी घाटी! पहलगाम अटैक के बाद तस्वीरों के जरिए देखिए कैसा है कश्मीर का हाल
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर घाटी की शांति को झकझोर कर रख दिया है। देशभर से छुट्टियां बिताने आए सैलानी बैसारन की खूबसूरत वादियों में घूम रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाजें गूंज उठीं और खूनी मंजर ने सबको हैरान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछ-पूछ कर उन्हें गोली मारी है। इस हमले के बाद पूरा देश सदमे में है लेकिन सबसे ज्यादा वीरान कश्मीर है। सड़कों पर मायूसी ने पांव पसार रखा है। तस्वीरों के जरिये देखिए पहलगाम हमले के बाद भारत के ताज, कश्मीर का हाल...
1/10
Photo Credit: PTI
Share
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है और कश्मीर की सड़कों पर मातम का माहौल। वहां के लोगों में डर और बेचैनी है। लोग घर से बाहर निकलने में झिझक रहे हैं। जिन सड़कों पर कल तक चहल पहल हुआ करती थी वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है। तस्वीर पहलगाम के शॉपिंग एरिया की है।
2/10
Photo Credit: PTI
Share
अफवाहों को रोकने के लिए कुछ इलाकों में इंटरनेट की स्पीड कम कर दी गई है या पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है, लेकिन प्रशासन कह रहा है कि ये सब सुरक्षा के लिए जरूरी है। पहलगाम ही नहीं पूरा कश्मीर खाली पड़ा है। सड़कों सुरक्षा बल के अलावा सिर्फ परिंदे ही नजर आ रहे हैं। तस्वीर श्रीनगर के लाल चौक के पास की है।
3/10
Photo Credit: PTI
Share
आमतौर पर पर्यटकों और लोकल लोगों से भरा रहने वाला लाल चौक आज वीरान है। पूरा कश्मीर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए मातम मना रहा है। तस्वीर श्रीनगर के लाल चौक, क्लॉक टावर की है।
4/10
Photo Credit: PTI
Share
घटनास्थल और आस-पास के इलाकों में पुलिस और सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले की चेकिंग हो रही है। गाड़ियों की जांच की जा रही है और कुछ जगहों पर बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। कंसर्टीना तार लगाकर रोड ब्लॉक करने की पुलिस की यह तस्वीर जम्मू की है।
5/10
Photo Credit: PTI
Share
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ मिलकर जांच कर रही हैं कि ये हमला किसने किया और इसके पीछे क्या मकसद था। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी हो रही है और इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। सुरक्षा बल के जवानों की चेक प्वाइंट पर पहरा देते हुए यह तस्वीर जम्मू से आई है।
6/10
Photo Credit: PTI
Share
हमले के बाद कुछ जगहों पर स्कूलों और दुकानों को कुछ दिन के लिए बंद रखा गया है। प्रशासन नहीं चाहता कि किसी तरह की भीड़ हो या कोई अफरा-तफरी मचे। सुनसान सड़कों की यह तस्वीर श्रीनगर से आई है।
7/10
Photo Credit: PTI
Share
कश्मीर के स्थानीय लोग इस हमले से बहुत दुखी हैं। वो चाहते हैं कि उनका इलाका फिर से शांत और सुरक्षित बने। उन्हें डर है कि इस तरह की घटनाएं फिर से पर्यटन और रोज़गार पर असर डालेंगी। सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है और हालत पर नजर बनाए हुए है। यह तस्वीर अनंतनाग की है।
8/10
Photo Credit: PTI
Share
पहलगाम हमले के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका जताई जा रही है। इस भयानक हमले ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। देश और देशवासियों की सुरक्षा में तैनात जवानों की यह तस्वीर पहलगाम की है।
9/10
Photo Credit: PTI
Share
देश के कई बड़े नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है। श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता।


Click it and Unblock the Notifications