'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने तबाह किए 9 आतंकी ठिकाने, कसाब-हेडली ने जहां ली थी ट्रेनिंग वो शिविर भी ध्वस्त, देखें तस्वीरें
Operation Sindoor: भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से एक के बाद एक हमले करने के कुछ घंटों बाद सेना ने एक प्रेस ब्रीफिंग की। इसमें बताया गया कि इन हमलों में वे शिविर नष्ट हो गए हैं, जहां आतंकवादी अजमल कसाब और डेविड हेडली ने प्रशिक्षण लिया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह इस प्रेस कांफ्रेंस को होस्ट कर रहे थे। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत वह जवाब दिया, जिसने आतंक की जड़ों को हिलाकर रख दिया। मंगलवार की देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस ऑपरेशन में ऐसे हथियारों का प्रयोग हुआ जो खास तकनीक पर आधारित थे, जिससे सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications