Home / Photos
तृ्प्ति डिमरी को पछाड़कर नेशनल क्रश बनी ये हसीना, 'भाभी 2' का छीन लिया टैग
By Kusum Bhatt
'एनिमल" कृश तृप्ति डिमरी ने फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को दीवाना बना दिया था। वे रातोंरात नेशनल क्रश बन गई थीं। मगर अब लगता है कि तृप्ति का ये टैग छिन गया है। चलिये जानते हैं किसने तृप्ति डिमरी के सिर से ये ताज छीना।
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
हाल ही में आई 'हीरामंडी' सीरीज में एक हसीना ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि प्रतिभा रांटा है। वही प्रतिभा जिन्होंने बीते दिनों लापता लेडीज से सुर्खियां बटोरी थीं।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
प्रतिभा ने न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि अपनी खूबसूरती से भी फैंस के दिलों पर राज किया है। शुरुआत में उन्होंने टीवी शो कु्र्बान हुआ में चाहत का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली थी।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
इसके बाद वे लापता लेडीज में दिखीं। उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया। अब हीरामंडी में वे अपनी परफॉर्मेंस से लाखों दिल जीत रही है। उनकी खूबसूरती के फैंस दीवाने हो रहे हैं। इस वजह से ही लोग उन्हें नेशनल क्रश भी बता रहे हैं।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
प्रतिभा की खूबसूरती के लाखों फैंस दीवाने हैं। सीरीज के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ रही है। कई लोगों का कहना है कि ये तो तृप्ति से भी काफी सुंदर है।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
प्रतिभा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अकसर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस ड्रेस में प्रतिभा किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही हैं। उनकी इस फोटो पर फैंस भी दिल हार रहे हैं।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
प्रतिभा न सिर्फ वेस्टर्न बल्कि ट्रेडिशनल ड्रेस में भी काफी सुंदर लगती हैं। इस ड्रेस में उन्होंने बाल खुले रखे हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहे हैं। प्रतिभा इसमें बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
सूट में ये तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस दिल हार रहे हैं। प्रतिभा खूबसूरत होने के साथ-साथ टैलेंटेड भी हैं। उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई। वे हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications